IPL 2024: धोनी की पावर हिटिंग के दीवाने हुए आनंद महिंद्रा, बोले- 'खुशकिस्मत हूं कि मेरा...'
एमएस धोनी ने IPL 2024 में एक और तूफानी पारी खेली है। धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगातार 3 छक्के लगाए तो आनंद महिंद्रा भी उनके दीवाने हो गए।
IPL 2024: भारत के सबसे सफल कप्तान और फैंस के चहेते एमएस धोनी (MS Dhoni) IPL के 2024 सीजन में बल्ले के साथ गदर मचा रहे हैं। धोनी (Dhoni) ने एक बार फिर बता दिया है कि उन्हें क्रिकेट की दुनिया का सबसे बेस्ट फिनिशर यूं ही नहीं कहा जाता है।
धोनी (Dhoni) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ रविवार, 14 अप्रैल को वानखेड़े (Wankhede) के मैदान पर बल्ले के साथ ऐसा कोहराम मचाया कि गेंदबाजों को धो डाला। धोनी ने 20वें और आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या को आड़े हाथों लिया और लगातार 3 छक्के जड़ डाले। धोनी की इस पावर हिटिंग ने ऐसा जोश भरा कि मुंबई के फैंस भी धोनी के लिए चियर करने लगे। धोनी की इस पारी ने भारत के दिग्गज बिजनेसमैन आनंद महिंद्र को भी दीवाना बना दिया और उन्होंने धोनी के लिए दिल छू लेने वाली बात कह डाली।
धोनी के लिए आनंद महिंद्रा का पोस्ट
भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस धमाकेदार पारी के बाद आनंद महिंद्र ने धोनी के लिए एक खास पोस्ट किया।
आनंद महिंद्र ने इस पोस्ट में धोनी की जमकर तारीख की। उन्होंने लिखा-
मुझे एक ऐसा खिलाड़ी दिखाइए जो अवास्तविक अपेक्षाओं और दबाव पर इस शख्स से भी ज्यादा कामयाब हो। ऐसा लगता है कि ये केवल आग में घी डालने जैसा है। मैं बहुत आभारी हूं कि मेरा नाम माही-न्द्रा है।
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इस पोस्ट में दबाव में धोनी की पावर हिटिंग और मैच जिताने वाली काबिलियत की तारीफ की। वहीं उन्होंने अपने नाम को धोनी के नाम से जोड़ा और खुद को खुशकिस्मत बताया। दरअसल धोनी का निक नेम माही है और आनंद महिंद्रा ने अपने नाम को माही से जोड़ा।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 15 April 2024 at 15:57 IST