अपडेटेड 5 April 2025 at 01:45 IST

मुंबई इंडियंस की हार बर्दाश्त नहीं कर सके आकाश अंबानी, तिलक वर्मा का गुस्सा हार्दिक पर निकाला, VIDEO वायरल

LSG vs MI: इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया।

Follow :  
×

Share


हार्दिक पांड्या पर फूटा मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी का गुस्सा | Image: X

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने हार्दिक पांड्या की टीम को 12 रनों से हरा दिया। एक समय पर लग रहा था कि मुंबई इंडियंस ये मैच जीत लेगी, लेकिन आखिरी ओवरों में LSG के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और MI को एक-एक रन के लिए तरसा दिया।

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का सफर आसान नहीं रहा है। हार्दिक की टीम ने अभी तक 4 मुकाबला खेला है, जिसमें से 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ के खिलाफ मैच में जब मुंबई इंडियंस हार की तरफ बढ़ रही थी तब फ्रेंचाइजी के मालिक आकाश अंबानी काफी गुस्से में दिखे। उनका रिएक्शन तेजी से वायरल हो रहा है।

आकाश अंबानी का फूटा गुस्सा

LSG बनाम MI मैच के आखिरी ओवर में दिलचस्प ड्रामा देखने को मिला। मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 22 रनों की दरकार थी। आवेश खान की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या ने छक्का जड़ा तो स्टैंड में बैठे आकाश अंबानी सहित मुंबई इंडियंस के फैंस की उम्मीदें जाग उठी। अगली गेंद पर हार्दिक ने डबल भागा।

अब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 4 गेंदों पर 14 रन की जरूरत थी। तीसरी गेंद पर हार्दिक ने शॉट खेला लेकिन लंबी हिट नहीं सका सके। गेंद लेग साइड की दिशा में गई लेकिन हार्दिक पांड्या ने मिचेल सैंटनर को रन लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद कैमरे का फोकस आकाश अंबानी की तरफ गया जो काफी नाराज और गुस्से में दिखे। उन्होंने इशारों में अपनी नाराजगी व्यक्त की। उनके हाव-भाव से ऐसा लगा मानो वो हार्दिक के सिंगल मना करने वाले निर्णय से खुश नहीं थे। इसके अलावा मुंबई इंडियंस को मुकाबले में इतने करीब आकर हारते देखने का गम भी उनके चेहरे पर साफतौर से जाहिर हो रहा था।

तिलक वर्मा की स्लो पारी मुंबई इंडियंस को ले डूबी

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 203 रन बनाए थे। इसके जवाब में नमन धीर और सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ रही थी, लेकिन पहले नमन धीर और फिर सूर्या के आउट होने से मैच का रुख बदल गया। नंबर-5 पर बैटिंग करने उतरे स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा पूरी पारी के दौरान संघर्ष करते दिखे। उन्होंने 23 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 25 रन बनाए। तिलक की कछुए की रफ्तार वाली पारी मुंबई इंडियंस की हार की मुख्य वजह बनी। आखिरी ओवर से पहले टीम मैनेजमेंट ने तिलक वर्मा को रिटायर्ड आउट कर मिचेल सैंटनर को बैटिंग के लिए भेजा, लेकिन उनका ये दांव भी काम नहीं आया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवरों में 191 रन बनाए और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 12 रन से हराकर इस सीजन अपनी दूसरी जीत हासिल कर ली।

इसे भी पढ़ें: जुर्माने के बाद भी नहीं माने दिग्वेश राठी, नमन धीर को आउट कर दिखाई आंख, फिर काट दिया 'चालान', VIDEO वायरल


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 5 April 2025 at 01:45 IST