अपडेटेड 14 May 2025 at 18:55 IST

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें और बढ़ीं, मिचेल स्टार्क के बाद एक और विदेशी खिलाड़ी ने भारत लौटने से किया मना

एक ओर जहां IPL 2025 दोबारा शुरु होने वाला है तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम के विदेशी खिलाड़ी आईपीएल के दोबारा शुरु होने पर भारत लौटने से मना कर रहे हैं।

Follow :  
×

Share


after Mitchell Starc Jake Fraser-McGurk not returning for Delhi Capitals | Image: ANI

IPL 2025: भारत-पाकिस्तान सीमा तनाव के चलते 9 मई को आईपीएल 2025 को एक हफ्ते के लिए सस्पेंड करना पड़ा था। अब हालात स्थिर होने के बाद फिर से आईपीएल 2025 को दोबारा शुरु किया जा रहा है। आईपीएल के सस्पेंशन की खबर सुनकर कई विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट गए थे। जो अब दोबारा से भारत लौटने से मना कर रहे हैं।

इस हालात में दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें दिनों दिल बढ़ती जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के मैनेजर ने ऑस्ट्रेलिया मीडिया से बात करते हुए कुछ ऐसे संकेत दिए थे कि वे अब बचे हुए आईपीएल के लिए भारत नहीं लौटेंगे। वहीं अब ऐसी खबर आ रही है कि दिल्ली कैपिटल्स का एक और विदेशी खिलाड़ी अब भारत नहीं लौटेगा।

IPL 2025 का फाइनल कब खेला जाएगा?

आईपीएल 2025 17 मई से दोबारा से शुरु होने वाला है। पहले जो आईपीएल फाइनल 25 मई को खेला जाना था वो अब 3 जून को खेला जाएगा। आईपीएल के बदले हुए शेड्यूल का असर विदेशी खिलाड़ियों के खेल पर भी पड़ रहा है। बात करें ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों की तो उन्हें 11 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है।

एक और विदेशी खिलाड़ी नहीं आएगा भारत

ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी आईपीएल के लिए डब्लूटीसी फाइनल का रिस्क नहीं लेना चाहते। पहले भी ऐसा हुआ है कि कंगारू खिलाड़ियों ने अपनी नेशनल ड्यूटी के लिए आईपीएल को बीच में ही छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने इसी वजह से भारत लौटने से मना कर दिया है। स्टार्क के बाद युवा ऑस्ट्रेलियाई ओपनर जेक फ्रेजर मैक्गर्क भी आईपीएल के लिए वापस भारत नहीं लौटेंगे।

जेक फ्रेजर मैक्गर्क नहीं लौटेंगे भारत

ईस्पीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्गर्क ने इस बारे में दिल्ली कैपिटल्स को सूचित कर दिया है कि वे अब बचे हुए टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं लौटेंगे। मैक्गर्क का ये सीजन अच्छा नहीं रहा। दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी को 9 करोड़ में खरीदा था लेकिन ये खिलाड़ी 6 मैचों में सिर्फ 55 रन ही बना सका है।

डब्लूटीसी फाइनल 11 जून से

आईपीएल के लिए वापस न लौटने वालों की लिस्ट में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों का नाम नहीं है बल्कि साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाड़ी भी भारत लौटने से मना कर रहे हैं क्योंकि 11 जून को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच डब्लूटीसी का फाइनल खेला जाएगा तो वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच वनडे और टी20 सीरीज भी होनी है। 

ये भी पढ़ें- रोहित-कोहली अब एक फॉर्मेट प्लेयर, T20I के बाद टेस्ट से भी संन्यास, तो क्या A+ ग्रेड से हो गए बाहर? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 14 May 2025 at 18:55 IST