RCB vs SRH: IPL 2026 के पहले मैच में अनुष्का शर्मा से लेकर स्मृति मंधाना जैसे सितारों की मौजूदगी ने लूटी महफिल, देखें वायरल तस्वीरें
RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत आज से हो चुकी है। इसके पहले मैच में अनुष्का शर्मा से लेकर स्मृति मंधाना जैसे सितारों का मौजूदगी देखी गई। अब स्टेडियम से तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज भावुक पल के साथ हो गया है। पहला मैच चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने अभियान को दिखाते हुए किया। मैच से पहले स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों ने पिछले साल हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कई सितारें भी स्टेडियम में नजर आए, जिसमें अनुष्का शर्मा से लेकर स्मृति मंधाना तक शामिल हैं।
मैच के पहले एक मिनट के मौन से भावुक हुआ माहौल
मैच शुरू होने से पहले खिलाड़ियों, दर्शकों और अधिकारियों ने एक मिनट का मौन रखकर उन 11 लोगों को याद किया, जिन्होंने पिछले सीजन में चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ में अपनी जान गंवाई थी। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद लोग शांत और भावुक नजर आएं। यह मुकाबला खास इसलिए भी रहा क्योंकि उस हादसे के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली बार आज कोई मैच खेला जा रहा है।
स्टैंड्स में दिखीं जानी-मानी हस्तियां
इस खास मौके पर स्टेडियम में कई चर्चित चेहरे भी नजर आए। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ-साथ महिला क्रिकेट की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और श्रेयांका पाटिल भी मौजूद थीं। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स भी इस दौरान स्टेडियम में दिखाई दीं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मुकाबला
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार, 28 मार्च को खेला जा रहा है। दोनों टीमें जीत के साथ सीजन की शुरुआत करना चाहेगी। इस मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले सनराइजर्स हैदराबाद को बैटिंग करने का न्योता दिया।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 28 March 2026 at 20:41 IST