Women's T20 World Cup 2026: करो या मरो मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 5 विकेट से रौंदा, शेफाली वर्मा की तूफानी पारी

INDW vs BANW T20 WC 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल का रास्ता आसान हो गया है।

Women's T20 WC 2026: करो या मरो मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराया | Image: BCCI

INDW vs BANW T20 WC 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज टीम इंडिया बनाम बांग्लादेश के बीच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में मुकाबला खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से 5 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल का रास्ता आसान हो गया है। टीम इंडिया की जीत में शेफाली वर्मा हीरो रहीं।

इससे पहले बांग्लादेश ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 136 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 16.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली है। टीम इंडिया की तरफ से सबसे अधिक शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ 53 रन बनाए।

शेफाली वर्मा की तूफानी पारी

टीम इंडिया की जीत में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा हीरो रही। उन्होंने तूफानी अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली। शेफाली ने 34 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और एक छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 53 रन बनाए। इसके अलावा, जेमिमा रोड्रिग्स ने सबसे अधिक 26 रन और उसके बाद यास्तिका भाटिया ने 23 रनों बनाए।

June 25, 2026

भारत ने बांग्लादेश को 136 रन पर रोका

टीम इंडिया के आगे बांग्लादेश टीम 136 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की तरफ से सबसे अधिक जुएरिया फिरदौस ने सबसे अधिक 33 रन बनाए। इसके अलावा, शोभना मोस्तारी ने 22 रन और निगार सुल्ताना ने 32 रनों की पारी खेली। भारत की तरफ से सबसे अधिक राधा यादव ने विकेट लिए।

गेंदबाजी में राधा यादव चमकी

टीम इंडिया की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज राधा यादव रही। राधा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा, श्री चरणी ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, रेणुका ठाकुर और नंदनी शर्मा  ने 1-1 विकेट अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें: IND vs IRE T20: आयरलैंड में आएगा वैभव सूर्यवंशी का 'तूफान'? सबको है डेब्यू का इंतजार, मैच कब और कहां देखें Live
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 25 June 2026 at 22:15 IST