FIFA World Cup 2026: 4 भारतीय मूल के खिलाड़ी खेलेंगे फुटबॉल वर्ल्ड कप, किन टीमों में मिली जगह? देखिए LIST
FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 बहुत जल्द शुरू होने वाला है। इस साल दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट में एक या दो नहीं, बल्कि चार-चार भारतीय मूल के खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं। आइए जानते हैं किस-किस देश ने इन खिलाड़ियों की एंट्री दी।
- खेल समाचार
- 2 min read
FIFA World Cup 2026: भारतीय फुटबॉल टीम के लिए फीफा विश्व कप में खेलना अभी भी सपने जैसा ही है, लेकिन 11 जून से शुरू होने वाले दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट में भारतीय मूल के चार बेहतरीन खिलाड़ी अपना-अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं।
अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा की मेजबानी में खेले जाने वाला फीफा वर्ल्ड कप 2026 का 23वां संस्करण का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा। इस बीच न्यूजीलैंड, कांगो, ऑस्ट्रेलिया और कतर जैसे बड़े-बड़े देशों के लिए भारतीय मूल के खिलाड़ी अपना जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। आइए इन चार खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
सरप्रीत सिंह-न्यूजीलैंड
सबसे पहले सरप्रीत सिंह बारे में जिक्र कर लेते हैं। 27 साल के सरप्रीत अटैकिंग मिडफील्डर का परिवार पंजाब में जालंधर का बताया जाता है। उनका जन्म न्यूजीलैंड में हुआ है। वो न्यूजीलैंड के लिए पिछले 8 सालों से अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। वो जर्मनी के बायेर्न म्यूनिख क्लब के लिए भी खेल चुके हैं।
तहसीन जमशेद-कतर
20 साल के तहसीन मोहम्मद जमशेद के माता-पिता केरल से हैं। इस साल वर्ल्ड कप में वो कतर टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। बताया जाता है कि जमशेद कतर की स्टार्स लीग में खेलने पहले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं। वर्ल्ड कप में चयन होने के बाद एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने भी उनको बधाई दी थी।
मैथ्यू वेलुपिल्लै-ऑस्ट्रेलिया
चार भारतीय मूल के फुटबॉल खिलाड़ियों में मैथ्यू वेलुपिल्लै का भी नाम शामिल है। वेलुपिल्लै ऑस्ट्रेलिया के लिए 6 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 3 गोल कर चुके हैं और अपनी टीम के लिए विंगर-स्ट्राइकर के रूप में खेलते हैं। जानकारी के मुताबिक निशान के पिता शशिनाथ वेलुपिल्लै मलेशिया के रहने वाले हैं जिनका श्रीलंकाई-तमिल कनेक्शन है और उनकी मां गिलियन वेलुपिल्लै एंग्लो-इंडियन हैं।
सैमुएल मुतुस्सामि-कॉन्गो
फीफा विश्व कप 2026 में सैमुएल मुतुस्सामि इस साल कॉन्गो के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। सैमुएल मुतुस्सामि एक डिफेंसिव मिडफील्डर हैं। हालांकि, मुतुस्सामि का जन्म फ्रांस में हुए है, लेकिन सैमुएल की मां कॉन्गो और पिता तमिल मूल के रहे हैं। मुतुस्सामि कॉन्गो के लिए 57 अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मुकाबले खेले हैं।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 7 June 2026 at 20:35 IST