अपडेटेड 17 September 2024 at 19:11 IST
BREAKING: भारतीय हॉकी टीम ने एक महीने में ही बदला मेडल का रंग, चीन को हराकर जीता Gold
2024 पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम ने बड़ा धमाका किया है। भारतीय टीम ने 2024 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में गोल्ड मेडल जीता है।
Hockey News: क्रिकेट के रोमांच के बीच हॉकी (Hockey) से भारत के लिए बड़ी खबर आई है। भारतीय हॉकी टीम ( Indian Hockey Team ) ने देशवासियों को एक बार फिर बड़ी खुशखबरी दी है। भारतीय मेंस हॉकी टीम (Indian Men's Hockey Team) ने महज एक महीने में ही अपने पदक का रंग बदल दिया है।
दरअसल भारत (India) ने 2024 एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (ACT 2024) हॉकी टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीता है। हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) की अगुवाई वाली भारतीय हॉकी टीम ( Indian Hockey Team ) ने मंगलवार को चीन के हुलुनबुइर में मेजबान चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता है।
पांचवीं बार चैंपियन बना भारत
भारत और चीन के बीच ये खिताबी मुकाबला कांटे का रहा। मैच कितना रोमांचक रहा, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 50 मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ। मुकाबले का पहला गोल 51वें मिनट यानि खेल खत्म होने से सिर्फ 9 मिनट पहले हुआ। भारत की तरफ से ये गोल डिफेंडर जुगराज सिंह (Jugraj Singh) दागा, जिसने भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई और ये अंत तक बरकरार रही, जिसकी बदौलत भारत ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन बना है।
बता दें कि 2024 पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था और एक महीने के अंदर ही भारत ने अपने पदक के रंग को बदल दिया है। बेशक ये एशिया का टूर्नामेंट है, लेकिन भारत ने चीन, जापान, पाकिस्तान और कोरिया जैसी टीमों को हराकर अपना दबदबा दिखाया है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव और ICC के नए चेयरमैन जय शाह ने भारतीय हॉकी टीम को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 17 September 2024 at 17:11 IST