अपडेटेड 7 February 2026 at 22:33 IST

अनिल कुंबले ने पूरी पाकिस्तान टीम को चटा दी थी धूल, BCCI ने कुछ इस अंदाज में 7 फरवरी के ऐतिहासिक दिन को किया याद; VIDEO

Anil Kumble: 7 फरवरी 1999 का दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास में आज भी सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। इस दिन स्पिन के जादूगर कहे जाने वाले अनिल कुंबले ने ऐसा कारनामा किया था, जिसे आज भी क्रिकेट फैंस भूल नहीं सकते हैं।

Follow :  
×

Share


Anil Kumble 10 Wicket Haul: फरवरी 7, 1999 का दिन शायद ही कोई क्रिकेट फैन भूला सके। यह तारीख आज भी क्रिकेट इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। जी हां, इस दिन भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अनिल कुंबले ने वो कारनामा किया था, जिसे उनसे पहले किसी भारतीय खिलाड़ी ने नहीं किया था। 

दरअसल, 1999 को भारत और पाकिस्तान के बीच 4 फरवरी से 7 फरवरी तक टेस्ट मैच खेला गया था। यह मैच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस रोमांचक टेस्ट मैच को भारत 212 रनों से जीतने में सफल रहा था। इस मैच में अनिल कुंबले ने पाकिस्तान टीम को अकेले ही धूल चटा दी। इस मैच में उन्होंने पूरी पाकिस्तान टीम को पवेलियन भेज दिया था। इस मैच में कुंबले ने एक पारी में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।

कुंबले का ऐतिहासिक प्रदर्शन

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (पहले फिरोजशाह कोटला स्टेडियम) में खेले गए टेस्ट मैच से पहले भारत सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा था, लेकिन अंत में भारत ने इस मैच को 212 रनों से जीत लिया। टेस्ट मैच की दूसरी पारी में कुंबले ने अकेले ही पूरी पाकिस्तान टीम को पवेलियन भेज दिया था। अनिल कुंबले ने एक पारी में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था।

26.3 ओवर में 10 विकेट चटकाए

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच में अनिल कुंबले ने 26.3 ओवर में 10 विकेट चटकाकर पाकिस्तान को 207 रन पर समेट दिया और भारत को 212 रनों से जीत दिला दी। उस समय अनिल कुंबले यह कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए थे।

BCCI ने कुछ इस अंदाज में याद किया

बीसीसीआई ने 7 फरवरी 1999 के दिन को याद करते हुए एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए बीसीसीआई ने लिखा 'आज के दिन 1999 में, #TeamIndia के दिग्गज स्पिनर @anilkumble1074, उन्होंने टेस्ट पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले पहले भारतीय और विश्व के दूसरे गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया।

ये भी पढ़ें: 'लपकेला कमरिया ऐसे, जैसे लपके बा सवारी, Sorry, Sorry कहा तारू', पवन सिंह के भोजपुरी गाने पर वैभव सूर्यवंशी ने किया जमकर डांस; देखिए VIDEO
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 7 February 2026 at 20:39 IST