Asain Games 2026: कंपाउंड आर्चरी में भारत को मिला सोना, 10 गोल्ड के साथ 11वें दिन भारत पदक तालिका में कहां?

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा कायम है। बुधवार, 30 सितंबर को एशियन गेम्स में भारत 10 गोल्ड मेडल जीतकर मेडल तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गया।

Asian Games 2026: 10 गोल्ड के साथ 11वें दिन भारत पदक तालिका में कहां? | Image: X/Republic

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में भारतीय एथलीटों का दमदार प्रदर्शन जारी है। बुधवार, 30 सितंबर को कंपाउंड तीरंदाजों के शानदार प्रदर्शन और शूटिंग में एक और गोल्ड मेडल की बदौलत भारत ने 10 गोल्ड मेडल का आंकड़ा छू लिया और एशियाई खेलों की मेडल तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गया। अब भारत के कुल मेडल की संख्या अब 60 हो गई है।

बुधवार को कंपाउंड तीरंदाजी में देश का प्रदर्शन शानदार रहा और उसने तीनों टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीते। नीरू ढांडा और कायन चेनाई ने मिक्स्ड टीम ट्रैप इवेंट में एक और गोल्ड मेडल जीता, जबकि बॉक्सिंग में तीन ब्रॉन्ज़ मेडल और रेसलिंग में सुनील कुमार के ब्रॉन्ज मेडल ने भारत की कुल मेडल संख्या को और बढ़ाया।

मेडल तालिका में भारत में 8वें स्थान पर

बुधवार को जीते गए चार गोल्ड मेडल की मदद से भारत मेडल टैली में दो स्थान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर पहुंच गया। बहरीन 11 गोल्ड मेडल के साथ सातवें स्थान पर है, जबकि कजाकिस्तान 56 मेडल (जिसमें नौ गोल्ड शामिल हैं) के साथ नौवें स्थान पर है।

भारत के कुल मेडल की संख्या अब 60

बुधवार को भारत के अभियान में कंपाउंड तीरंदाजी सबसे खास रही, जिसमें देश ने तीनों टीम गोल्ड मेडल जीतकर क्लीन स्वीप किया। ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप ने महिला टीम इवेंट में गोल्ड मेडल की शुरुआत की और चीन की वुनियर, यू वांग और फांगयाओ वेई को 238-234 से हराया। भारत के कुल मेडल की संख्या अब 60 हो गई है, जिसमें 10 गोल्ड, 21 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं।

September 30, 2026

कुशल दलाल और गणेश मणि रत्नम का शानदार प्रदर्शन

भारत के लिए कंपाउंड आर्चरी में क्लीन स्वीप पूरा किया। फाइनल में कुशल दलाल, साहिल जाधव और गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने चीन के जियाहाओ लियाओ, जिनी लियू और जिंग्यु शी को 238-237 से हराया। वहीं, चिकिता और साहिल ने दो-दो गोल्ड मेडल के साथ दिन का समापन किया। उनकी मिक्स्ड टीम की जीत से भारत को ओलंपिक कोटा भी मिला, जिससे देश 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट के लिए क्वालीफाई करने वाला पहला देश बन गया।

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने फिर किया कमाल, चीन को पछाड़कर भारत को दिलाया सातवां गोल्ड मेडल; बनाया नया रिकॉर्ड
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 30 September 2026 at 20:54 IST