अपडेटेड 14 September 2024 at 12:29 IST
IND vs PAK: चीन में पाकिस्तान को धूल चटाएगा भारत! कब और किस चैनल पर देखें महामुकाबला?
IND vs PAK Hockey: भारतीय हॉकी टीम चीन की धरती पर पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए कमर कस चुकी है। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाक का सामना होगा।
IND vs PAK Hockey Asian Champions Trophy 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय हॉकी टीम का आज बड़ा मुकाबला है। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हरमनप्रीत सिंह एंड कंपनी का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है। शानदार फॉर्म में चल रही टीम इंडिया ने अपने पिछले मैच में दक्षिण कोरिया को 3-1 से हराया। इस मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे।
भारतीय हॉकी टीम फिलहाल जिस अंदाज में खेल रही है उसको देखते हुए लगता है कि आज मैदान पर पाकिस्तान के होश उड़ सकते हैं। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में ये महामुकाबला 14 सितंबर (शनिवार) को चीन के हुलुनबुइर में खेला जाएगा। इस हाई वोल्टेज मैच को देखने के लिए दोनों देशों के फैंस बेताब हैं।
चीन में भारत बनाम पाकिस्तान
भारतीय हॉकी टीम चीन की धरती पर पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए कमर कस चुकी है। पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं, हालांकि हरमनप्रीत सिंह की सेना पाक को हल्के में नहीं ले सकती क्योंकि हेड टू हेड रिकॉर्ड में पाकिस्तान का पलड़ा भारी है।
हॉकी में भारत-पाक का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी के मैदान पर अब तक कुल 179 बार आमने-सामने हो चुकी है। 82 मैच पाकिस्तान के नाम रहे हैं, जबकि 65 मुकाबलों में भारत ने जीत हासिल की है। 32 मैच ड्रॉ रहे हैं।
किस चैनल पर देखें भारत-पाक हॉकी मैच?
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच देखने के लिए दुनियाभर के हॉकी फैंस का जोश हाई है। ये महामुकाबला आज दोपहर 1 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 चैनल पर होगा। भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाईट पर मुफ्त में उपलब्ध होगी।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का स्क्वॉड
गोलकीपर: कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (सी), जुगराज सिंह, संजय, सुमित
मिडफील्डर: राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह, मोहम्मद। राहील मौसीन
फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह, गुरजोत सिंह
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 14 September 2024 at 12:29 IST