IND vs NZ T20: संजू-अभिषेक ओपनर, भुवी की एंट्री, वैभव OUT? पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

IND vs NZ T20: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। पहले मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है? आइए जानते हैं।

IND vs NZ T20: भुवी IN, वैभव OUT? पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 | Image: BCCI

IND vs NZ 1st T20: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 22 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च के हैग्ले ओवल मैदान में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी।

न्यूजीलैंड दौरे की सबसे खास बात यह है कि भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार की वापसी करीब 4 साल बाद हुई है। ऐसे में इस सीरीज में उन्होंने खेलते हुए फैंस जरूर देखना चाहेंगे। इस मुकाबले में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11 की बात करें, तो कप्तान श्रेयस टीम में अधिक बदलाव नहीं करना चाहेंगे। हालांकि, भुवि को टीम में जगह मिल सकती है, लेकिन वैभव को फिर से इंतजार करना पड़ा सकता है।

संजू-अभिषेक ओपनर, वैभव OUT?

श्रेयस अय्यर अपनी टीम में अधिक बदलाव शायद ही करना चाहेंगे। ऐसे में अगर टीम में अधिक बदलाव नहीं करते और ओपनर के तौर पर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ही आते हैं, तो 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को फिर से इंतजार करना पड़ा सकता है। संजू-अभिषेक वेस्टइंडीज सीरीज में अच्छे रन ही बनाए थे।

भुवनेश्वर कुमार की वापसी?

न्यूजीलैंड दौरे की सबसे खास बात यह है कि भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। उन्होंने करीब 4 साल बाद टीम में वापसी की है। ऐसे में फैंस भुवि को पहले में खेलते हुए देख सकते हैं, क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ भुवि का रिकॉर्ड भी अच्छा है।

October 21, 2026

पहला टी20 मुकाबला कब और कहां देखें?

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबले यानी पांचों मैच भारतीय समयानुसार दिन के 12 बजकर 30 मिनट से खेले जाएंगे। वहीं, अगर बात करें कि टी20 मुकाबले को किस चैनल पर देख सकते हैं, तो बता दें कि सभी टी20 मुकाबलों को आप सोनी चैनल पर देख सकते हैं।

पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार।

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड सीरीज में भी टीम इंडिया से बाहर होने पर छलका मोहम्मद शमी का दर्द, कहा- मैं खेलते रहने और अपना बेस्ट देने के अलावा..

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 21 October 2026 at 23:28 IST