न्यूजीलैंड सीरीज में भी टीम इंडिया से बाहर होने पर छलका मोहम्मद शमी का दर्द, कहा- मैं खेलते रहने और अपना बेस्ट देने के अलावा..

Mohammed Shami: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले कई महीनों से टीम से बाहर चल रहे हैं। शमी आखिरी बार भारत के लिए मार्च 2025 में खेला था। इस बीच न्यूजीलैंड दौरे में चयन न होने पर शमी का दर्द छलका है।

Mohammed Shami opens up on being left out of India’s squad for NZ tour
न्यूजीलैंड सीरीज में भी टीम इंडिया से बाहर होने पर छलका मोहम्मद शमी का दर्द | Image: ANI

Mohammed Shami: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले कई महीनों से टीम से बाहर चल रहे हैं। शमी को आखिरी बार भारतीय टीम में मार्च, 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खेलते हुए देखा गया था। शमी फिलहाल, घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं, लेकिन इस बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए टीम में चयन न होने पर उनका दर्द छलका है।

मंगलवार, 20 अक्टूबर को समाचार एएनआई से बात करते हुए शमी ने कहा कि राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए वो कितना दृढ़ संकल्पित हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि घरेलू सीजन अच्छा प्रदर्शन करना उनकी तत्काल प्राथमिकताएं हैं।

खेलते  रहना और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना लक्ष्य

मंगलवार को नई दिल्ली में बंगाल और दिल्ली के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान शमी ने एएनआई से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा "मैं हमेशा सकारात्मक सोच रखता हूं और हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित करता हूं।

मैं ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना चाहता हूं क्योंकि इससे मुझे अपनी शारीरिक क्षमता बनाए रखने, अपने खेल में सुधार करने और अपने कौशल को निखारने में मदद मिलती है। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान इसी पर है। खेलते रहने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के अलावा मैं और क्या कर सकता हूं?”

Advertisement

अफवाहों पर ध्यान देने से अच्छा खेल पर ध्यान देना

नई चयन समिति और सोशल मीडिया के बारे में बात करते हुए, शमी ने कहा कि वह अपने प्रदर्शन और टीम की जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित देते हैं और सोशल मीडिया से दूर रहकर अपना समय अभ्यास, कौशल विकास और इस सत्र में अधिक से अधिक मैच खेलने के लिए समर्पित हूं।

उन्होंने कहा "मेरा पूरा ध्यान अपने खेल पर है और मुझे दूसरों के खेल से कोई लेना-देना नहीं है। मेरी प्राथमिकता टीम और खेल की हर जरूरत को पूरा करना है। मैंने सोशल मीडिया से भी पूरी तरह दूरी बना ली है, क्योंकि मुझे उस पर ज़्यादा समय बिताना पसंद नहीं है। इसके बजाय, मैं मैदान पर रहकर अभ्यास सत्रों में समय देने और इस सीज़न में ज़्यादा से ज़्यादा मैच खेलने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूँ। मैं अपना समय और ऊर्जा इसी में लगाना चाहता हूँ।”

Advertisement

2027 वनडे विश्व कप टीम में चयन को लेकर क्या कहा?

शमी ने कहा "मैं अपनी पूरी कोशिश कर रहा हूं और अपना सब कुछ झोंक रहा हूं। इसके अलावा, आगे क्या होगा और क्या नहीं, यह सब भगवान के हाथ में है। फिलहाल, मेरे लिए पूरा घरेलू सीजन खेलना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे मुझे अपने कौशल पर काम करने, अपने खेल में सुधार करने और भविष्य के लिए तैयार रहने में मदद मिलेगी।"

आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में आए थे नजर

शमी आखिरी बार पिछले साल मार्च में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैच में खेले थे, जिसे भारत ने जीता था। गौरतलब है कि शमी ने टूर्नामेंट में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, जहां उन्होंने पांच पारियों में 25.88 के औसत से नौ विकेट लिए थे।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ T20: इस तारीख से होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का आगाज, जानिए टाइमिंग और पूरा शेड्यूल

 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड