IND vs NZ 1st T20: टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, पहले टी20 में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, संजू की तूफानी पारी
IND vs NZ 1st T20: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार 22 अक्टूबर को खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने आसानी 4 विकेट से जीत लिया। मैच के हीरो रहे संजू सैमसन ने शानदार 67 रनों की पारी खेली।
- खेल समाचार
- 2 min read
IND vs NZ 1st T20: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हैग्ले ओवल मैदान में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने आसानी से 4 विकेट से जीत लिया। पहले टी20 मुकाबले के हीरो रहे संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ 67 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, कप्तान श्रेयस अय्यर का भी बल्ला जमकर बोला और उन्होंने महज 28 गेंदों में 42 रनों की पारी खेली।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जबाब में टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है।
संजू सैमसन की धमाकेदार पारी
टीम इंडिया की जीत में हीरो रहे संजू सैमसन ने सीरीज के पहले ही मुकाबले में बता दिया कि आने वाले मैचों में क्या करने वाले हैं। ओवल मैदान में संजू महज 33 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और चार छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 67 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 203 का रहा।
कप्तान संग नमन धीर भी चमके
संजू के अलावा, कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी तूफानी अंदाज में 42 रनों की पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों का सामना करते हुए एक चौक और दो छक्के की मदद से 42 रन बनाए। वहीं, नमन धीर ने महज 15 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाए।
ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी हुई बेकार
इससे पहले न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स ने ताबड़तोड़ 82 रनों की नाबाद पारी खेली, हालांकि, उनकी पारी जीत के काम न आ सकी। फिलिप्स के अलावा, फिन एलेन ने 45 रन की पारी और बेवोन जैकब्स ने 31 रन की पर खेली, जिसके दम में न्यूजीलैंड ने 225 रानों का स्कोर खड़ा किया।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 22 October 2026 at 16:42 IST