अपडेटेड 3 August 2024 at 23:26 IST
दिल्ली में होगी हॉकी इंडिया सब जूनियर अकादमी चैंपियनशिप, नोट कर लें डेट
हॉकी इंडिया की ओर से कराई जाने वाली सब जूनियर महिला और पुरुष अकादमी चैंपियनशिप (जोन ए और बी ) दिल्ली में होगी।
Hockey: हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला और पुरुष अकादमी चैंपियनशिप (जोन ए और बी ) रविवार से दिल्ली में आयोजित होगी। पुरुषों के मुकाबले रविवार से शुरू होंगे, जबकि महिला वर्ग के मुकाबले सोमवार से खेले जाएंगे ।
पुरुषों के मुकाबले मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम और महिलाओं के मैच झिलमिल हॉकी सेंटर पर होंगे। मेंस कैटेगिरी में पंजाब हॉकी क्लब अकादमी, चीमा हॉकी अकादमी और रितु रानी अकादमी पूल ए में उतरेंगी। पूल बी में घुम्मनहेडा राइजर्स अकादमी, जय भारत हॉकी अकादमी और आर के रॉय हॉकी अकादमी खेलेंगी।
वहीं पूल सी में राजा करण हॉकी अकादमी, नामधारी खेल अकादमी और तिरुमावालान हॉकी अकादमी खेलेंगी जबकि पूल डी में हर हॉकी अकादमी, आर्मी ब्वायज स्पोटर्स कंपनी, रिपब्लिकन स्पोटर्स क्लब और अश्विनी स्पोटर्स अकादमी उतरेंगी।
महिला वर्ग में पूल ए में हर हॉकी अकादमी, खालसा हॉकी अकादमी, अनंतपुर खेल अकादमी और रितु रानी हॉकी अकादमी जबकि पूल बी में जय भारत हॉकी अकादमी, सिटीजन हॉकी एकादश, राउंडग्लास पंजाब हॉकी क्लब अकादमी और आर के रॉय अकादमी खेलेंगे।
हॉकी इंडिया पिछले कुछ समय से देशभर में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए काफी अच्छा काम कर रहा है। भारतीय हॉकी टीम सालों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि राष्ट्रीय खेल होते हुए भी हॉकी को दर्शकों से उस तरीके का सपोर्ट नहीं मिलता, जैसा क्रिकेट को मिलता है।
Published By : DINESH BEDI
पब्लिश्ड 3 August 2024 at 23:26 IST