अपडेटेड 4 October 2024 at 14:34 IST

हॉकी इंडिया लीग की 7 साल बाद होगी वापसी, डेट और वेन्यू समेत पूरी जानकारी

बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया लीग (HIL) की 7 साल बाद दिसंबर में नए स्वरूप में वापसी होगी, जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें भाग लेंगी।

Follow :  
×

Share


भारतीय हॉकी टीम | Image: X/@TheHockeyIndia

Hockey News: बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया लीग (HIL) की 7 साल बाद दिसंबर में नए स्वरूप में वापसी होगी, जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें भाग लेंगी। 

पुरुषों की प्रतियोगिता में 8, जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता में 6 टीमें भाग लेंगी। लीग का आयोजन 28 दिसंबर से पांच फरवरी तक दो स्थानों राउरकेला और रांची में किया जाएगा। पुरुषों की प्रतियोगिता राउरकेला, जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता रांची में खेली जाएगी।

लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दिल्ली में 13 से 15 अक्टूबर तक होगी। इसके लिए कुल 10 फ्रेंचाइजी मालिक बोर्ड पर आए हैं। खिलाड़ियों की नीलामी तीन श्रेणियों दो लाख रुपये, पांच लाख रुपये और 10 लाख रुपये में की जाएगी।

भारतीय हॉकी का स्वर्णिम दौर 

बता दें कि पिछले कुछ समय से भारतीय हॉकी टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। ताजा उदाहरण की बात करें तो हालिया एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता था। वहीं 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। भारत ने कई सालों बाद हॉकी में बैक टू बैक ओलंपिक मेडल जीते। इस प्रदर्शन के बाद एक बार फिर भारतीय हॉकी के स्वर्णिम दौर की चर्चा होने लगी है। 

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने की शादी, तालिबानियों ने जमकर की आतिशबाजी; VIDEO

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 4 October 2024 at 14:34 IST