FIFA World Cup 2026: मेसी ने कर दिया 'खेला', सिर्फ 13 मिनट में बाजी पलट दी, अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

FIFA World Cup 2026 में मंगलवार को अर्जेंटीना और मिस्र के मुकाबले में मैदान पर फिर एक बार लियोनेल मेसी का जलवा दिखा। यह बेहद रोमांचक मुकाबला बन गया।

Messi | Image: FIFA

FIFA World Cup 2026 में मंगलवार को अर्जेंटीना और मिस्र के मुकाबले में मैदान पर फिर एक बार लियोनेल मेसी का जलवा दिखा। अमेरिका के अटलांटा स्टेडियम में खेला गया राउंड ऑफ 16 बहुत देर तक एकतरफा मुकाबला लग रहा था। लेकिन बाद में यह बेहद रोमांचक मुकाबला बन गया। 

कैसे बदला गेम 

फीफा वर्ल्ड कप के इस मैच में 78 मिनट तक मिस्र 2-0 से आगे थी। अर्जेंटीना अभी तक एक भी गोल नहीं कर पाई थी। मेसी और उनकी टीम के कई प्रयास के बावजूद उन्हें सफलता हासिल नहीं हो पा रही थी। लग रहा था कि रोनाल्डो के बाद एक और महान खिलाड़ी मेसी का खेल भी इस विश्व कप से खत्म होने वाला है। लेकिन फिर कुछ ऐसा जादू हुआ जिससे पूरी गेम बदल गई।  

मेसी ने कर दिया खेला 

फिर अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने आखिरी 13 मिनट में खेला कर दिया और मिस्र के हाथों से जीत छीन कर अपने नाम कर दी। इसी कारण मेसी को जीत का श्रेय सबसे ज्यादा जा रहा है। अर्जेंटीना ने सिर्फ 13 मिनट में 3 गोल दाग दिए। इसकी शुरुआत 79वें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो ने पहला गोल दागकर की। 

फिर 84वें मिनट में लियोनेल मेसी ने दूसरा गोल दागकर मिस्र की टेंशन बढ़ा दी। इसके बाद 90+3 मिनट में एन्जो फर्नांडेज ने तीसरा गोल दागते हुए अर्जेंटीना को जीता दिया। इससे मिस्र को बहुत बड़ा झटका लगा और अब वो फीफा विश्व कप से बाहर हो गई है। तो वहीं अब अर्जेंटीना ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।    

गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे मेसी  

लियोनेल मेसी के इस मैच में गोल दागते ही फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उनका 8वां गोल दर्ज हो गया। इस कारण अब वो गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे निकल चुके हैं। 

क्वार्टर फाइनल की तस्वीर हुई साफ 

फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में अब फ्रांस, मोरक्को, स्पेन, बेल्जियम, नॉर्वे, इंग्लैंड, स्विट्जरलैंड और अर्जेंटीना समेत कुल 8 टीमें पहुंची हैं। 

कौन किसके साथ कब खेलेगा 

शुक्रवार, 10 जुलाई- फ्रांस बनाम मोरक्को (भारतीय समय के अनुसार रात 1:30 बजे)
शनिवार, 11 जुलाई- स्पेन बनाम बेल्जियम (भारतीय समय के अनुसार रात 12:30 बजे)
रविवार, 12 जुलाई- नॉर्वे बनाम इंग्लैंड (भारतीय समय के अनुसार रात 2:30 बजे)
रविवार, 12 जुलाई- अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड (भारतीय समय के अनुसार सुबह 6:30 बजे)

इसे भी पढ़ें- हार के बाद गम में डूबे रोनाल्डो, टूटा सपना, खेला जीवन का आखिरी विश्व कप

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 8 July 2026 at 08:14 IST