Devdutt Padikkal: पडिक्कल ने रचा इतिहास, तोड़ा द्रविड़ का 27 साल पुराना रिकार्ड, लगातार दो सेंचुरी जड़कर सचिन-सहवाग के इस क्लब में हुए शामिल
Devdutt Padikkal Record: कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। भारत की तरफ से स्कोर बोर्ड पर 465 रन अब तक चढ़ चुके हैं। यूं तो आज के खेल में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन इस मैच का असली हीरो एक बार फिर देवदत्त पडिक्कल बनते दिख रहे हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read
Devdutt Padikkal Record: कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। भारत की तरफ से स्कोर बोर्ड पर 465 रन अब तक चढ़ चुके हैं। यूं तो आज के खेल में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन इस मैच का असली हीरो एक बार फिर देवदत्त पडिक्कल बनते दिख रहे हैं।
पहले टेस्ट के बाद दूसरे टेस्ट में भी पडिक्कल ने धाकड़ बल्लेबाजी से शतक जड़ा है। देवदत्त ने 193 गेंद पर 117 रन बनाए जिसमें 12 चौके शामिल रहे। लेकिन पडिक्कल ने दूसरे मैच में सेंचुरी मारते ही एक वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम कर दिया।
शतक से बनाए वर्ल्ड रिकार्ड
देवदत्त पडिक्कल ने इस टेस्ट सीरीज के दोनों मुकाबलों में तीसरे नंबर पर उतर कर बल्लेबाजी की और दोनों मुकाबलों में उन्होंने शतक ठोका। पडिक्कल ने दोनों मैच में 328 रन बना बनाए। इस कारण पडिक्कल ने मेहमान टीम के लिए नंबर 3 बल्लेबाज के तौर पर आकर सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। गौरतलब है कि इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग के नाम था जिन्होंने 307 रन बनाकर ये रिकार्ड अपने नाम किए हुआ था।
इसके साथ ही दो मैचों की अवे टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय बल्लेबाज की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का राहुल द्रविड़ का 27 साल पुराना रिकार्ड भी पडिक्कल ने तोड़ दिया है। बता दें कि द्रविड़ ने 1998-99 में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान 321 रन बनाए थे। जबकि पडिक्कल ने 328 रन बनाकर ये रिकार्ड अपने नाम कर दिया है।
इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ उसके घर पर खेली गई सीरीज में देवदत्त पडिक्कल दो मैच में 2 शतक ठोकने वाले 7वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले इस लिस्ट में विनोद कांबली, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा के नाम शामिल हैं।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 24 August 2026 at 14:57 IST