अपडेटेड 6 February 2026 at 21:41 IST
Rinku Singh: साइबर ठगों ने रिंकू सिंह को भी नहीं छोड़ा, स्टार क्रिकेटर का फेसबुक अकाउंट हैक कर ऐसे लगाया चूना
Rinku Singh Facebook Account Hacked: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में शामिल रिंकू सिंह एक बड़ी साजिश का शिकार हो गए हैं। जी हां, उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है।
Rinku Singh Facebook Account Hacked: क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्कों की बारिश करने वाले टी20 भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह इन दिनों एक अलग ही 'पिच' पर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के इस स्टार खिलाड़ी की फेसबुक आईडी को हैकर्स ने हैक कर लिया है।
रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक होते ही खबर आग की तरह फैल गई। बताया जा रहा है कि हैकर्स ने न सिर्फ आईडी हैक किया, बल्कि इस अकाउंट से होने वाली मोनेटाईजेशन इनकम को भी अपने बैंक खाते में डाइवर्ट कर लिया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी हैक
बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह की फेसबुक आईडी को सिर्फ हैक ही नहीं किया गया है, बल्कि उस अकाउंट से जुड़े मेल आईडी को भी बदल दिया गया। यह घटना जैसे ही सामने आया वैसे ही रिंकू के भाई सोनू सिंह ने अलीगढ़ साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज कराई और इस मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली गई।
जांच में जुटी पुलिस
एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आ गई। इस मामले में स्थानीय एसएसपी कुमार ने कहा 'साइबर क्राइम सेल ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।' आगे उन्होंने कहा 'हैकिंग के स्रोत का पता लगाने और यह सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।'
टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में हैं शामिल
रिंकू सिंह फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप को लेकर व्यस्त है। वो टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का सदस्य है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है और 7 तारीख को भी भारत का पहला मैच USA के खिलाफ है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 6 February 2026 at 21:41 IST