अपडेटेड 11 October 2025 at 11:41 IST
यशस्वी जायसवाल के साथ बीच मैदान पर हुआ कांड! शुभमन ने नहीं दी कुर्बानी, OUT होने के बाद किसपर फूटा गुस्सा?
Yashasvi Jaiswal Run Out: यशस्वी जायसवाल जिस अंदाज में खेल रहे थे, ऐसा नहीं लग रहा था कि उन्हें कोई गेंदबाज आउट कर पाएगा। हुआ भी ऐसा ही कुछ, 175 के स्कोर पर वो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में तीसरा दोहरा शतक जड़ने का सपना अधूरा रह गया।
Yashasvi Jaiswal Run Out: वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में चल रहे टेस्ट के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल के साथ कांड हो गया। वो जिस अंदाज में खेल रहे थे, ऐसा नहीं लग रहा था कि उन्हें कोई गेंदबाज आउट कर पाएगा। हुआ भी ऐसा ही कुछ, 175 के स्कोर पर वो दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में तीसरा दोहरा शतक जड़ने का सपना अधूरा रह गया।
यशस्वी जायसवाल के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मचा है। फैंस कप्तान शुभमन गिल को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि यशस्वी डबल सेंचुरी के करीब थे और ऐसे में शुभमन को उनके लिए अपनी विकेट कुर्बान कर देनी चाहिए थी। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
डबल सेंचुरी से चूके यशस्वी जायसवाल
पहले दिन शानदार बल्लेबाजी कर महफिल लूटने वाले यशस्वी जायसवाल से फैंस डबल सेंचुरी की उम्मीद लगाए बैठे थे। हालांकि, दूसरे दिन सिर्फ दो रन और जोड़ने के बाद वो रन आउट हो गए। यशस्वी ने मिड ऑफ की तरफ शॉट खेलकर सिंगल के लिए दौड़ लगाई, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े कप्तान ने रन लेने से इनकार कर दिया। यशस्वी लगभग आधी पिच क्रॉस कर चुके थे और उनके लिए वापसी करना मुश्किल था। फील्डर ने गेंद कीपर की तरफ फेंकी और यशस्वी का काम-तमाम हो गया। आउट होने के बाद यशस्वी काफी नाराज दिखे और उन्होंने शुभमन की तरफ इशारा कर कुछ कहा भी।
शुभमन गिल ने नहीं दी कुर्बानी
सोशल मीडिया पर फैंस शुभमन गिल पर निशाना साध रहे हैं। इसमें कहीं से दो राय नहीं है कि उस स्थिति में किसी एक बल्लेबाज का रन आउट होना तय था, लेकिन फैंस का मानना है कि यशस्वी डबल सेंचुरी के नजदीक थे और ऐसे में कप्तान को बड़ा दिल दिखाते हुए खुद की विकेट कुर्बान करनी चाहिए थी।
शुभमन गिल भी शतक के करीब
दिल्ली टेस्ट में टीम इंडिया ड्राइवर सीट पर है। यशस्वी जायसवाल 175 के स्कोर पर आउट हुए और अब कप्तान शुभमन गिल अपनी सेंचुरी की तरफ बढ़ रहे हैं। आखिरी अपडेट मिलने तक उन्होंने 74 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अब तक 4 विकेट खोकर 425 रन बना लिए हैं। आउट होने वाले बल्लेबाजों में केएल राहुल (38), साई सुदर्शन (87), यशस्वी जायसवाल (175) और नीतीश कुमार रेड्डी (43) हैं। फिलहाल क्रीज पर शुभमन गिल के साथ विकेट कीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल हैं।
इसे भी पढ़ें: धक्का मत देना... रोहित शर्मा को देखने पहुंचे हजारों फैंस तो घबरा गए अभिषेक नायर, बॉडीगार्ड बन जो किया वो VIRAL है
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 11 October 2025 at 11:41 IST