Women's T20 WC: भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबले से पहले PAK को तगड़ा झटका, चोटिल हुईं कप्तान; खेलने पर सस्पेंस गहराया

Women's T20 WC: आज महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच बर्मिंघम में महामुकाबला खेला जाएगा। हालांकि, मैच से पहले पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि उनकी कप्तान चोटिल हो गई हैं।

IND vs PAK: महायुद्ध से पहले पाकिस्तान को झटका, कप्तान घायल; खेलने पर सस्पेंस | Image: Social Media

Women's T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला आज इंग्लैंड के बर्मिंघम में एजबेस्टन मैदान में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान का तगड़ा झटका लगा। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना को अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के उद्घाटन मैच से पहले चोट लगने का डर सता रहा है। शनिवार को नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गईं। चोटिल होने के बाद उनके खेलने पर सस्पेंस गहरा गया है।

घुटने पर लगी चोट

समाचार एजेंसी के अनुसार मैच से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सना ने कहा, 'आयशा (जफर) बाजी ने शॉट खेला और वह मेरे घुटने पर लगा।' उन्होंने आगे कहा, मुझे लगता है कि अब यह ठीक है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह रविवार के महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए फिट होंगी, तो सना ने जवाब दिया, हां, उम्मीद है।' बता दें कि पाकिस्तान ने पिछले सभी महिला टी20 विश्व कप में भाग लिया है, लेकिन वह अभी तक खिताब नहीं जीत पाया है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान हेड-टू हेड

महिला टी20 विश्व कप में भारत का पलड़ा भारी रहा है। दोनों के बीच अब तक  8 बार टक्कर हुई हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 6 बार जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 2 मुकाबलों में जीत हासिल कर पाई है। बता दें कि पाकिस्तान को भारतीय टीम पर आखिरी बार 2022 में जीत नसीब हुई थी।

June 14, 2026

महिला टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान का शेड्यूल:

  • बनाम भारत, 14 जून, एजबेस्टन, बर्मिंघम
  • बनाम दक्षिण अफ्रीका, 17 जून, एडजबेस्टन, बर्मिंघम
  • बनाम बांग्लादेश, 20 जून, हैम्पशायर बाउल, साउथेम्प्टन
  • बनाम ऑस्ट्रेलिया बनाम, 23 जून, हेडिंगली, लीड्स
  • बनाम नीदरलैंड, 27 जून, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल।

पाकिस्तान टीम का स्क्वाड

फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एयमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब।

ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान घमासान आज, INDIA ने टी20 वर्ल्ड कप में PAK को कितनी बार पीटा? हेड टू हेड आंकड़े जानें

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 14 June 2026 at 17:28 IST