IND vs AFG: वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, विराट कोहली के बाद अब रोहित शर्मा भी होंगे बाहर? सामने आया अपडेट
IND vs AFG: टीम इंडिया के 'रन मशीन' और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं होंगे। अब 'हिटमैन' रोहित शर्मा को लेकर भी एक बुरी खबर आ रही है।
- खेल समाचार
- 2 min read
Virat Kohli And Rohit Sharma: भारतीय टीम को इस महीने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलनी है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। 'रन मशीन' विराट कोहली हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि आईपीएल के फाइनल मुकाबले में उन्हें दिक्कत आई थी, जिसके बाद अब सीरीज से बाहर होने की खबर आई।
विराट कोहली के बाहर होने के बाद अब खबर आ रही है कि उनके साथी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी अफगानिस्तान सीरीज से बाहर हो सकते हैं। रोहित शर्मा की फिटनेस पर भी गंभीर संशय मंडरा रहा है। दोनों दिग्गजों का एक साथ ही टीम से बाहर जान भारतीय बैटिंग लाइन-अप के लिए एक तगड़ा झटका माना जा रहा है।
अफगानिस्तान सीरीज से रोहित बाहर?
समाचार एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई सूत्रों का हवाला देते हुए कहा 'भारतीय बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं। रोहित हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के कुछ मैचों में नहीं खेल पाए थे, उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनकी भागीदारी फिटनेस पर निर्भर करता है।
विराट कोहली पहले ही बाहर हो चुके हैं?
समाचार एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई सूत्रों का हवाला देते हुए कहा 'विराट कोहली हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। अहमदाबाद में गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल के अंतिम चरणों में विराट को दौड़ते समय संघर्ष करते देखा गया था।'
भारत vs अफगानिस्तान फुल शेड्यूल
- टेस्ट मैच: 6 जून से, न्यू चंडीगढ़, सुबह 9.30 बजे
- पहला वनडे: 14 जून, धर्मशाला, दोपहर 1.30 बजे
- दूसरा वनडे: 17 जून, लखनऊ, दोपहर 1.30 बजे
- तीसरा वनडे: 20 जून, चेन्नई, दोपहर 1.30 बजे
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 4 June 2026 at 16:23 IST