ICC Rankings: राशिद खान टॉप पर, सिर्फ एक भारतीय गेंदबाज Top-10 में शामिल, जडेजा को भी फायदा, पाकिस्तानी खिलाड़ी कहां?

ICC ODI Rankings: आईसीसी ने पुरुषों की वनडे बॉलिंग रैंकिंग का ताजा आंकड़ा जारी किया है। ताजा रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने लंबी छलांग लगाई है। वहीं टॉप-5 में से भारतीय खिलाड़ियों का नाम नदारद है। हालांकि, छठे स्थान पर कुलदीप यादव हैं।

ICC Rankings Mens odi Bowling
ICC Rankings: राशिद खान टॉप पर, टॉप-10 में सिर्फ 1 भारतीय; पाक कहां? | Image: Social media

ICC Rankings Latest Update: बुधवार, 2 जून को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने गेंदबाज खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी की है। आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों की लंबी छलांग देखने को मिली है, तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई गेंदबजों को बड़ा झटका लगा। हालांकि, रविंद जडेजा को फायदा हुआ है।

ताजा रैंकिंग में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कोई भी भारतीय गेंदबाज टॉप-5 में नहीं दिखाई दिया। रैंकिंग में सबसे अधिक फायदा पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को हुआ है। अबरार अहमद ने पुरुषों की वनडे बॉलिंग रैंकिंग में 7 पायदान की लंबी छलांग लगाई है। वहीं, पहले नंबर पर अगफानिस्तान के राशिद खान मौजूद हैं।

अबरार अहमद ने लगाई 7 पायदान की छलांग

आईसीसी ने पुरुषों की वनडे बॉलिंग रैंकिंग का ताजा आंकड़ा जारी करते हुए कहा 'लाहौर में खेले गए मैचों में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद ने दो विकेट लेने के दो कारनामों की बदौलत सात स्थान की छलांग लगाते हुए चौथा स्थान (633) हासिल किया, जो वनडे गेंदबाजों के लिए उनका करियर का सर्वोच्च स्थान और रेटिंग है।

अबरार अहमद के अलावा, शाहीन अफरीदी ने भी लंबी छलांग लगाई है। रैंकिंग में चार पायदान की छलांग लगाते हुए 13वें स्थान (593) पर पहुंच गए, जबकि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस ने भी काफी नीचे छलांग लगाई और 24 पायदान ऊपर चढ़कर 44वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Advertisement

छठे स्थान पर कुलदीप यादव

आईसीसी द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार भारतीय टीम के चाइनामैन यानि कुलदीप यादव छठे पायदान पर मौजूद हैं। कुलदीप यादव 624 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर काबिज है। वहीं, भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक पायदान की छलांग लगाई है। फिलहाल वो, 23वें स्थान पर मौजूद हैं।

 टॉप पर राशिद खान

आईसीसी द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान टॉप पर बने हुए हैं। राशिद 705 रेटिंग के साथ टॉप पर हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर इंगलैंड जोफ्रा आर्चर और तीसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका केशव महाराज मौजूद हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Team India NZ Tour: 5 T20, 5 ODI और 2 टेस्ट... न्यूजीलैंड में दिखेगा टीम इंडिया का 'महा-एक्शन', नोट कर लीजिए पहले मुकाबले की तारीख
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड