Virat Kohli ने कोच राजकुमार शर्मा को दिया अनोखा गिफ्ट, टेस्ट क्रिकेट और बचपन के दिनों से है इसका खास कनेक्शन; VIDEO

Virat Kohli: आईपीएल 2026 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उनकी टीम RCB प्लेऑफ में जगह भी बना चुकी है। इस बीच विराट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वो अपने बचपन के गुरु को एक खास जूता गिफ्ट कर रहे हैं।

Follow :  
×

Share


@virat.kohli | Image: Virat Kohli Gift Coach Rajkumar Sharma

Virat Kohli  Gift Coach Rajkumar Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं, उनकी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। विराट अपने बल्ले से फैंस का दिल जो जीतते ही हैं, उसके अलावा वो मैदान के बाहर भी एक खास कदम से फैंस का दिल जीत लिया है।

दरअसल, विराट कोहली ने अपने बचपन के कोच और गुरु राजकुमार शर्मा को सम्मान के रूप में एक शानदार टेस्ट क्रिकेट की लाल गेंद (Red Ball) से प्रेरित जूता गिफ्ट किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके शानदार ट्रिब्यूट के लिए जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विराट ने खास जूता बचपन के कोच को किया गिफ्ट

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो अपने बचपन के गुरु राजकुमार शर्मा को सम्मान एक शानदार जूता गिफ्ट करते हैं। दरअसल, विराट जिस जूते को अपने गुरु को गिफ्ट कर रहे हैं, वो कोहली की कंपनी ने टेस्ट क्रिकेट की लाल गेंद (Red Ball) से प्रेरित होकर बेहद खास और अनोखे जूते डिजाइन किया है।

विराट कोहली ने इन विशेष 'रेड बॉल इंस्पायर्ड शूज' का पहला जोड़ा किसी और को नहीं, बल्कि अपने बचपन के कोच और गुरु राजकुमार शर्मा को सम्मान के रूप में गिफ्ट किया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वो खुद बता रहे हैं  कि जूता और गुरु, दोनों ही कितना महत्वपूर्ण हैं।

शानदार ट्रिब्यूट फैंस को भाया

सोशल मीडिया पर गुरु-शिष्य के इस अटूट रिश्ते और कोहली के इस शानदार ट्रिब्यूट की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है। फैंस उनके वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने कॉमेंट किया 'इसलिए किंग को हर कोई पसंद करता है।' एक अन्य फैन ने लिखा 'विराट भाई एक और ट्रॉफी और।'

आईपीएल 2026 में विराट शानदार फॉर्म में

आईपीएल 2026 में विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। विराट इस आईपीएल में अब तक 164.74 की स्ट्राइक रेट से 542 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक निकल चुके हैं। वहीं, उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ में जगह बना चुकी है।

ये भी पढ़ें: विराट, रोहित और धोनी भी छूटे पीछे! वैभव सूर्यवंशी ने IPL में छक्कों का अर्धशतक लगा रचा इतिहास, अब सिर्फ ये दिग्गज आगे
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 20 May 2026 at 21:01 IST