विराट, रोहित और धोनी भी छूटे पीछे! वैभव सूर्यवंशी ने IPL में छक्कों का अर्धशतक लगा रचा इतिहास, अब सिर्फ ये दिग्गज आगे

Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों का एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे अब तक कोई भारतीय खिलाड़ी हासिल नहीं कर पाया। छक्कों के मामले में अब सिर्फ वेस्टइंडीज का एक खिलाड़ी उनसे आगे हैं।

Follow : Google News Icon  
vaibhav sixes in ipl 2026
वैभव सूर्यवंशी ने IPL में छक्कों का अर्धशतक लगा रचा इतिहास, अब सिर्फ एक दिग्गज आगे | Image: IPL

Vaibhav Sooryavanshi: बीते मंगलवार को आईपीएल का 64वां मुकाबला राजस्थान रॉयलस और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला गया। इस मैच में राजस्थान के सलामी बल्लेबाज वैभव ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे अब तक कोई भारतीय खिलाड़ी हासिल नहीं कर पाया था।

जी हां, बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ने किसी एक आईपीएल सीजन में 50 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय होने का कीर्तिमान स्थापित कर दिया। वैभव ने छक्कों का अर्धशतक लखनऊ के खिलाफ 93 रनों की पारी के दौरान बनाया। एक सीजन से सबसे अधिक छक्कों के मामले में अब सिर्फ वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल आगे हैं।

लखनऊ के खिलाफ लगाए 10 छक्के

लखनऊ के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने महज 38 गेंद खेलकर ताबड़तोड़ 93 रन बनाए। इस दौरान अपनी तूफानी पारी में वैभव ने 7 चौके और 10 छक्के लगाए। 10 छक्के लगाते ही वैभव आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। वैभव आईपीएल 2026 में अब तक 53 छक्के लगा चुके हैं। अब छक्कों के मामले में उनसे आगे सिर्फ वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल हैं।

एक IPL सीजन में 50+ छक्के

  • 59 छक्के - क्रिस गेल - IPL 2012
  • 53 छक्के - वैभव सूर्यवंशी - IPL 2026
  • 52 छक्के - आंद्रे रसेल - IPL 2019
  • 51 छक्के - क्रिस गेल - IPL 2013

वैभव के बाद अभिषेक शर्मा दूसरे भारतीय

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी बहुत आगे निकल चुके हैं। हालांकि, उनके बाद हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नंबर आता है। अभिषेक ने आईपीएल 2024 सीजन में 42 सिक्स लगाए थे। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 2025 सीजन में 39 छक्के लगाए थे। ऐसे में देखा जा तो अभिषेक और वैभव, केवल इन्हीं 2 भारतीयों ने एक IPL सीजन में 40 या उससे अधिक छक्कों का आंकड़ा पार किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'पूरी दुनिया ने आपकी प्रतिभा देखी...,' लखनऊ के खिलाफ वैभव के 93 रन की तूफानी पारी से LSG के मालिक भी हुए मुरीद
 

Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड