'किंग कोहली' ने रचा इतिहास, द्रविड़-सचिन को पछाड़ इंग्लैंड में ये कारनामा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

Virat Kohli: इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली ने शानदार 65 रनों की पारी खेली। इस दौरान 'किंग कोहली' इंग्लिश धरती पर एक नया इतिहास रचते हुए राहुल द्रविड और सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है।

'किंग कोहली' ने रचा इतिहास, सचिन-द्रविड़ को पछाड़ इंग्लैंड में बने नंबर-1 खिलाड़ी | Image: BCCI

Virat Kohli: टीम इंडिया के 'रन मशीन' विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में शानदार पारी खेलते हुए 66 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 65 रन बनाए। विराट कोहली ने 65 रनों की पारी खेलते ही इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

विराट कोहली ने टीम इंडिया के पूर्व और दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब कोहली इस लिस्ट में टॉस पर पहुंच गए हैं। वहीं, 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर तीसरे पायदान पर मौजूद हैं।

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनने वाले भारतीय खिलाड़ी

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनने वाले भारतीय खिलाड़ी की लिस्ट में सबसे टॉप पर विराट कोहली 2646 रन के साथ मौजूद हैं। उसके बाद राहुल द्रविड 2645 रन के साथ दूसरे स्थान पर, तीसरे नंबर पर 2626 रन के साथ सचिन तेंदुलकर और चौथे नंबर पर 2308 रन के साथ रोहित शर्मा मौजूद हैं।

July 16, 2026

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय

  • 2646 रन- विराट कोहली*
  • 2645 रन- राहुल द्रविड़
  • 2626 रन- सचिन तेंदुलकर
  • 2308 रन- रोहित शर्मा
  • 1949 रन- सौरव गांगुली
  • 1869 रन- एमएस धोनी

दूसरे अधिक अधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाले बने (भारतीय खिलाड़ी)

इंग्लिश के खिलाफ दूसरे वनडे में मैदान पर उतरते ही 'किंग कोहली' भारत के लिए सबसे अधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। भारत की तरफ से टेस्ट, वनडे और टी20 में सबसे अधिक सचिन तेंदुलकर 664 मैच के साथ टॉप पर बने हुए। वहीं, विराट कोहली दूसरे सबसे अधिक 561 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd ODI: भारत की पारी लड़खड़ाई तो विराट कोहली ने गाड़ा खूंटा, इंग्लैंड के खिलाफ ये कारनामा करने वाले सचिन के बाद बने दूसरे खिलाड़ी

 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 16 July 2026 at 23:31 IST