ENG vs IND: 'किंग कोहली' के निशाने पर ये 4 बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड की धरती पर ODI सीरीज में रचेंगे इतिहास? एजबेस्टन में टीम इंडिया की अग्नि परीक्षा

Virat Kohli: भारत और इंग्लैंड की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। इस सीरीज में विराट कोहली करीब छह महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे। इस सीरीज में उनकी निगाहें कई बड़े रिकॉर्ड पर होगी।

'किंग कोहली' के निशाने पर ये 4 बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड की धरती पर ODI सीरीज में रचेंगे इतिहास? | Image: ANI

Virat Kohli: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जा रहा है। इससे पहले टी20 भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अब भारत हार को पीछे छोड़ आगे जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगा। 

इंग्लैंड सीरीज में 'रन मशीन' विराट कोहली करीब छह महीने बाद टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए दिखाई देंगे। विराट का इंग्लैंड की धरती पर रिकॉर्ड भी शानदार है, इसलिए तीनों वनडे मैच में फैंस की निगाहें उनके ऊपर रहने वाली हैं। वहीं, इस सीरीज में विराट के पास कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने और अपने नाम करने मौका होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, जिन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ 9 शतकीय पारी खेली थीं। सचिन के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा इस मामले में सबसे आगे हैं। दोनों ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 8-8 शतक लगा चुके हैं। अगर इस सीरीज में विराट 2 शतक लगा लेते हैं, तो सचिन से आगे निकल जाएंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन

किंग कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से लेकर वनडे और टी20 मुकाबलों में मिलकर अब तक कुल 2637 रन बनाए हैं। इस मामले में विराट को राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 9 रन की जरूरत है। द्रविड़ ने इंग्लैंड के खिलाफ सभी फॉर्मेट मिलाकर 2645 रन बनाए थे।

वनडे में सबसे अधिक रन

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक कुल 38 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने  1397 रन बनाए हैं। वहीं, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 1546 रन के साथ टॉस पर बने हुए। ऐसे में अगर विराट इस सीरीज में 150 रंब बना लेते हैं, तो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

15 हजार रन का रिकॉर्ड

वहीं, वनडे क्रिकेट में विराट कोहली के नाम 14,797 रन दर्ज हैं। अगर विराट इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों में 203 रन बना लेते हैं, तो 5,000 रन का आंकड़ा छू लेंगे और एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

ये भी पढ़ें: BREAKING: IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, इस दिन होगा AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 4 दोषियों की सजा का ऐलान
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 14 July 2026 at 16:33 IST