अपडेटेड 9 January 2026 at 20:29 IST

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास, टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड

Virat Kohl: विराट कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 11 जनवरी से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड सीरीज के पहले वनडे मैच में ही विराट 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर का यह महारिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल सकते हैं।

Follow :  
×

Share


पहले वनडे में विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास, टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड | Image: AP

Virat Kohl: भारतीय टीम में 'रन मशीन' के नाम से फेमस विराट कोहली के लिए 11 जनवरी एक बड़ा दिन हो सकता है। जी हां, 11 जनवरी को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच खेला जाएगा, जहां वो 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

विराट कोहली का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के बीच खूब चला था। उन्होंने तीन मैचों में लगातार 2 शतक और एक अर्धशतक भी लगाया था। ऐसे में उम्मीद है कि अपने फर्म को जारी रखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शानदार रन बनाएंगे। अगर विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 94 रन बना लिया, तो सचिन तेंदुलकर का एक महारिकॉर्ड टूट जाएगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड

वनडे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1750 रन बनाए हैं। सचिन इस दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 शतक और 8 अर्धशतक भी लगाया है।

94 रन बनाते ही विराट तोड़ देंगे सचिन का रिकॉर्ड

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी है। विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 मैच खेले हैं और उन्होंने 1657 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 9 अर्धशतक भी शामिल है। ऐसे में अगर कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ 94 रन बनाते हैं, तो सचिन तेंदुलकर के कई सालों का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

सचिन के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ चुके हैं विराट

सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, विराट कोहली इस मामले में सचिन से बहुत पहले ही आगे निकल चुके हैं। विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 शतक और 9 अर्धशतक लगा चुके हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • पहला ODI -रविवार, 11 जनवरी 2026- BCA स्टेडियम (वडोदरा)
  • दूसरा ODI-बुधवार, 14 जनवरी 2026-निरंजन शाह स्टेडियम, (राजकोट)
  • तीसरा ODI- रविवार, 18 जनवरी 2026-होलकर क्रिकेट स्टेडियम, (इंदौर)

ये भी पढ़ें: IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने कसी कमर... कब-कब खेला जाएगा मुकाबला? नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल. यहां देख सकते हैं LIVE
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 9 January 2026 at 20:29 IST