अपडेटेड 8 July 2025 at 10:03 IST

वैभव सूर्यवंशी से ज्यादा जिसपर किया भरोसा, उसने दिया 'धोखा', धोनी के लाडले का शर्मनाक प्रदर्शन; CSK की बढ़ी टेंशन!

India U19 vs England U19: इंग्लैंड दौरे से पहले जब भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान हुआ तब चयनकर्ताओं ने 17 साल के आयुष म्हात्रे को कप्तान बनाया। जाहिर है सेलेक्टर्स ने वैभव सूर्यवंशी से ऊपर आयुष को तरजीह दी और उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी।

Follow :  
×

Share


इंग्लैंड में सुपर फ्लॉप रहे आयुष म्हात्रे | Image: BCCI

India U19 vs England U19: आईपीएल 2025 में दो युवा खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन कर फैंस को अपना दीवाना बना दिया था। जी हां, हम बात कर रहे हैं बिहार के 14 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी और मुंबई के 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे की। फिलहाल दोनों भारत अंडर-19 टीम की तरफ से इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ खेल रहे हैं। 5 मैचों की यूथ वनडे सीरीज में वैभव सूर्यवंशी ने तो बल्ले से तहलका मचाया, लेकिन आयुष म्हात्रे एक भी मुकाबले में कमाल नहीं दिखा सके।

इंग्लैंड दौरे से पहले जब भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान हुआ तब चयनकर्ताओं ने 17 साल के आयुष म्हात्रे को कप्तान बनाया। जाहिर है सेलेक्टर्स ने वैभव सूर्यवंशी से ऊपर आयुष को तरजीह दी और उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। हालांकि, कप्तान ने वनडे सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन कर ना सिर्फ चयनकर्ताओं को बल्कि लाखों CSK फैंस का भी दिल तोड़ दिया।

इंग्लैंड में सुपर फ्लॉप रहे आयुष म्हात्रे

इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ हुए 5वें यूथ वनडे मैच में भी कप्तान आयुष म्हात्रे बुरी तरह फ्लॉप हुए। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया, लेकिन सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। चेन्नई सुपर किंग्स के भविष्य कहे जाने वाले म्हात्रे का खराब प्रदर्शन पूरी सीरीज में देखने को मिला। आलम ये है कि 5 मैचों की शृंखला में टॉप-15 सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में भी आयुष म्हात्रे का नाम नहीं है। उन्होंने इस सीरीज में 21, 0, 5 और 1 यानी कुल मिलाकर 4 पारियों में सिर्फ 27 रन बनाए। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद CSK फैंस भी टेंशन में होंगे।

वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार प्रदर्शन

आयुष म्हात्रे ने भले ही निराशाजनक प्रदर्शन किया, लेकिन उनके साथी वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तीसरे मैच में उन्होंने 78 गेंदों पर 143 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी। 14 साल के सूर्यवंशी ने 5 पारियों में 71 की शानदार औसत और 174.02 की धांसू स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 355 रन बनाए, जिसमें 30 चौके और 29 छक्के शामिल हैं। हालांकि, 5वें यूथ ODI में वैभव भी खास कमाल नहीं दिखा सके और 33 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय अंडर-19 टीम ये मुकाबला 7 विकेट से हार गई, लेकिन सीरीज 3-2 से अपने नाम किया।

इसे भी पढ़ें: वियान मुल्डर ने किया ब्रायन लारा पर एहसान! क्यों नहीं तोड़ा 400 रन का महारिकॉर्ड? वजह जान दुनिया हैरान


 

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 8 July 2025 at 10:03 IST