अपडेटेड 6 February 2026 at 16:44 IST
IND vs ENG U-19 WC Final: युवराज सिंह, विराट कोहली से भी आगे निकले वैभव सूर्यवंशी... तोड़ डाला 18 साल पुराना ये रिकॉर्ड
IND vs ENG U-19 WC Final: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला जारी है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शानदार 175 रनों की पारी खेली। वैभव ने इस मैच में एक नया इतिहास रच दिया है।
IND vs ENG U-19 WC Final: अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार, 6 फरवरी को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच जारी है। दोनों टीमों के बीच यह खिताबी मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
खिताबी जंग में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए इतिहास रच दिया हैं। उन्होंने अपनी 175 रन की पारी में 15 छक्के और 15 चौके जड़े। वैभव अंडर 19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर बन गए है।
वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 18 साल पुराना रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल 15 चौके और 15 लंबे-लंबे छक्के लगाए। वो अंडर 19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 18 साल पहले 2008 में नामिबिया के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 12 छक्के लगाए थे।
U19 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे अधिक छक्का लगाने वाले खिलाड़ी
15 छक्का–वैभव सूर्यवंशी (भारत) बनाम इंग्लैंड, हरारे, 2026
12 छक्का–माइकल हिल (ऑस्ट्रेलिया) बनाम नामिबिया, पेनांग, 2008
11 छक्का–क्रेग सिमंस (ऑस्ट्रेलिया) बनाम केन्या, डुनेडिन, 2002
यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे तेज शतक जड़ा है। उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में ताबड़तोड़ 175 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और 15 लंबे-लंबे छक्के भी लगाए। वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। वैभव 175 रन की पारी खेलने के बाद यूथ वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए। उनके 25 मैचों में 1412 रन हो गए हैं।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 6 February 2026 at 16:44 IST