अपडेटेड 16 February 2026 at 23:48 IST

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इसलिए नहीं दे पाएंगे CBSE 10वीं का बोर्ड एग्जाम, जानें पिता ने क्या कहा?

Vaibhav Sooryavanshi: क्रिकेट जगत के उभरते खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी साल 2026 में होने वाली 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल नहीं होंगे। वो IPL 2026 की तैयारियों में जुट गए हैं। आइए जानते हैं इस बारे में उनके पिता ने क्या कहा।

Follow :  
×

Share


वैभव सूर्यवंशी इसलिए नहीं दे पाएंगे CBSE 10वीं का बोर्ड एग्जाम | Image: X/BCCI

Vaibhav Sooryavanshi: क्रिकेट जगत के उभरते खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव आज कई बड़े क्रिकेट कारनामों के लिए जाने जाते हैं। अंडर 19 वर्ल्ड कप में वैभव के कमाल ने उनका कद और भी बढ़ा दिया। हाल ही में टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया था।

अंडर-19 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी से जुड़ी एक अन्य खबर आ रही है कि इस साल शायद 10वीं की परीक्षा नहीं दे पाएंगे। वह इन दिनों लगातार अपने क्रिकेट कैंप और टूर्नामेंट में काफी व्यस्त हैं, इसलिए परीक्षा नहीं दे पाएंगे। वैभव के परीक्षा नहीं देने को लेकर उनके पिता का बयान आया है। आइए जानते हैं उनके पिता ने क्या कहा।

परीक्षा को लेकर पिता ने क्या कहा?

बता दें कि CBSE बोर्ड की 10वीं की परीक्षा आगामी 17 फरवरी से 11 मार्च 2026, तक होनी है। इस बीच बताया जा रहा है कि उनके पिता ने कहा कि बेटे का फोकस फिलहाल सिर्फ क्रिकेट पर है और वह इस साल एग्जाम नहीं दे पाएगा। वहीं, इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि वैभव अगले साल एग्जाम देने की पूरी कोशिश करेगा। वैभव का पूरा ध्यान क्रिकेट पर है। वह ट्रेनिंग में भी काफी व्यस्त है।

वैभव सूर्यवंशी के कोच ने क्या कहा?

रिपोर्ट्स के अनुसार वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने बताया कि वैभव अपना बोर्ड एग्जाम नहीं देंगे। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन की तैयारी में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया प्री-सीजन कैंप के लिए राजस्थान रॉयल्स में शामिल भी हो चुके हैं।

डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में ले सकते हैं हिस्सा

हाल में ही एक रिपोर्ट सामने आई थी कि वैभव सूर्यवंशी डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते हैं। यह टूर्नामेंट नवी मुंबई में शुरू होने वाला है। वहीं, इस टूर्नामेंट के बाद वैभव 26 मार्च से आईपीएल 2026 में व्यस्त हो जाएंगे। वैभव अंडर 19 वर्ल्ड कप के बाद सीधे राजस्थान के कैंप में शामिल हो गए थे।  

ये भी पढ़ें: AUS vs SL T20 World Cup: मेजबान श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदा, पथुम निसांका ने जड़ा शतक, सुपर 8 में बनाई जगह

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 23:48 IST