अपडेटेड 16 February 2026 at 22:51 IST

AUS vs SL T20 World Cup: मेजबान श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदा, पथुम निसांका ने जड़ा शतक, सुपर 8 में बनाई जगह

Australia vs Sri Lanka: टी20 विश्व कप 2026 का 30वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका के बीच मैच खेला गया। इस मैच को श्रीलंका ने 8 विकेट से जीत लिया। पथुम निसांका ने इस मैच में शतक लगाया।

Follow : Google News Icon  
AUS vs SL T20 World Cup
मेजबान श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदा | Image: Social media

Australia vs Sri Lanka: सोमवार, 16 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले ऑस्ट्रेलिया को बैटिंग करने का न्योता दिया।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 20 ओवर में 181 रन बनाए। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 18 ओवर में ही सिर्फ 2 विकवर के नुकसान पर 184 रन बना लिए और इस मैच को आसानी से 8 विकेट से जीत लिया। इस मैच में पथुम निसांका ने शानदार नाबाद शतक जड़ा।

पथुम निसांका ने जड़ा शतक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की तरफ से सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने शानदार शतक लगाया। इस मैच में उन्होंने नाबाद 100 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 5 लंबे-लंबे छक्के लगाए। वहीं, कुसल मेंडिस ने भी मैच में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन बनाए। 

श्रीलंका टीम ने सुपर 8 में बनाई जगह

इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के ऊपर खतरा मंडराने लगा है। कंगारू टीम पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर भी हो सकती है। दो हार के बाद कंगारू टीम के 2 अंक ही 3 मैचों में हैं। वहीं, इस जीत के बाद श्रीलंका टीम 6 अंक के साथ ग्रुप बी में टॉप पर पहुँच गई है और सुपर 8 में जगह बना ली है। 

Advertisement

हेड-मार्श की अर्धशतकीय पारी हुई बेकार

इससे पहले पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज मार्श ने 27 गेंदों में ताबड़तोड़ 52 रन की पारी खेली। इसके अलावा, हेड ने भी 56 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, इन दोनों की अर्धशतकीय पारी हार से नहीं बचा सकी। 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 16 February 2026 at 22:28 IST