वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर नाखुश नजर आया दिग्गज खिलाड़ी, संजू सैमसन को लेकर भी कर दी बड़ी बात-पोस्ट Viral

शनिवार, 4 जून को भारतीय फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। पिछले कई हफ्तों से 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर जो अटकलें चल रही थी अब उसपर विराम लग चुका है, क्योंकि वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू कर लिया है।

वैभव के डेब्यू से नाखुश दिखा यह दिग्गज, संजू को लेकर भी कर दी बड़ी बात | Image: Social Media

Vaibhav Sooryavanshi: बीते शनिवार, 4 जून को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। यह मैच करोड़ों फैंस के लिए खुशखबरी लेकर आया है, क्योंकि, पिछले कई हफ्तों से 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर जो अटकलें चल रही थी अब उसपर विराम लग और इंग्लैंड के खिलाफ वैभव को डेब्यू करने का मौका मिला। इस मैच में वैभव को संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल किया गया। इस बीच वैभव के डेब्यू और संजू को बाहर करने के निर्णय पर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने कई सवाल खड़े किए हैं।

वैभव का डेब्यू अच्छा, लेकिन संजू का क्या?

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा समय में कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा 'वैभव को भारतीय जर्सी में देखकर बहुत अच्छा लगा, लेकिन संजू सैमसन का क्या हुआ! टीम से बाहर?? मजाक कर रहे हो क्या? नहीं, मुझे लगता है चोट लगी है। उम्मीद है चोट ही हो। वरना ये बहुत ही अजीब चयन है।'

वैभव को तीन नंबर पर मौका देने की नसीहत

संजय मांजरेकर ने अपने एक्स पोस्ट में आगे लिखा 'अगर वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में खिलाना ही था तो उसे आसानी से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करा सकते थे।' यानी उनका कहना यह हो सकता है कि वैभव के डेब्यू पर संजू को टीम से बाहर नहीं करना चाहिए था।

July 5, 2026

डेब्यू पर 14 रन बनाए वैभव ने

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में डेब्यू करते हुए वैभव सूर्यवंशी कुछ खास नहीं कर पाए। डेब्यू मैच में वैभव ने 10 गेंदों का सामना करते हुए 14 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के लगाए। वहीं, संजू सैमसन पिछले तीन मैचों में फ्लॉप ही रहे हैं।

ये भी पढ़ें: RCB के 'चैंपियन कप्तान' के लिए उतरे इरफान पठान, सिलेक्टर्स से कर दी बड़ी मांग; टीम इंडिया में शामिल करने की वकालत
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 5 July 2026 at 16:26 IST