विराट कोहली से मिले U-19 वर्ल्ड कप विनर आयुष म्हात्रे, मुलाकात की तस्वीर शेयर कर लिखा दिल छूने वाला पोस्ट

Ayush Mhatre Meets Virat Kohli: आयुष म्हात्रे ने बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली से मुलाकात की और बाद में उन्होंने सोशल मीडिया तस्वीर डाली, जो तेजी से वायरल हो रही है।

किंग कोहली से मिले आयुष म्हात्रे, तस्वीर शेयर कर लिखा दिल छूने वाला पोस्ट | Image: ANI

Ayush Mhatre Meets Virat Kohli: टीम इंडिया के अंडर-19 विश्व कप 2026 विजेता कप्तान आयुष म्हात्रे ने बेंगलुरु में मौजूद बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली से मुलाकात की और खेल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक के साथ हुई 'अविस्मरणीय बातचीत' की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जो तेजी से वायरल हो रही है। इस मुलाकात के बाद म्हात्रे ने तस्वीर शेयर कर लिखा दिल छूने वाला कैप्शन लिखा।

विराट कोहली सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचें

गौरतलब है कि विराट कोहली 14 जुलाई से शुरू होने वाली इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट पूरा करने के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में हैं। उन्होंने हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली घरेलू वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था। इसी दौरान सीओई में आयुष म्हात्रे की मुलाकात किंग कोहली से हुई।

बता दें कि विराट को चोट उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटन्स (जीटी) के बीच खेले गए मैच के दौरान लगी थी, जहां उनकी नाबाद 75* रनों की पारी ने आरसीबी को लगातार दूसरी बार खिताब दिलाया था।

आयुष म्हात्रे भी चोट के कारण IPL 2026 से हुए थे बाहर

बता दें कि म्हात्रे का आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ सफर भी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बीच में ही समाप्त हो गया था। चोट से पहले वह टीम के सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जिन्होंने छह पारियों में 33.50 के औसत और 177.87 के स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए थे, जिनमें दो अर्धशतक और 73 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल था।

म्हात्रे ने विराट कोहली के लिए पोस्ट में क्या लिखा?

आयुष म्हात्रे ने बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में बल्लेबाजी के दिग्गज विराट कोहली से मुलाकात की। इसके बाद आयुष म्हात्रे ने विराट कोहली के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, "एक दिग्गज के साथ एक अविस्मरणीय बातचीत।" आयुष म्हात्रे का यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस म्हात्रे के पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं।

इंग्लैंड दौरे में विराट की वापसी

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे टीम में वापसी की है, लेकिन तीन वनडे मैचों में उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करती है। हालांकि, चोटों के कम ही मामलों और समय पर ठीक होने की उनकी क्षमता को देखते हुए प्रशंसकों और यहां तक ​​कि मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर में भी यह उम्मीद है कि वह इंग्लैंड में खेल सकते हैं।

विराट अब सिर्फ वनडे खेलने वाले खिलाड़ी हैं, उन्होंने 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और पिछले साल मई में 2025-27 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र शुरू होने से पहले टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया था।

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक पूरा हुआ या नहीं? कहीं 49 तो कहीं 50 रन, जानिए क्या है पूरा विवाद?
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 27 June 2026 at 21:36 IST