हारिस रऊफ की घोर बेइज्जती! इस चर्चित लीग की नीलामी में नहीं मिला कोई खरीदार, इन खिलाड़ियों की चांदी
The Hundred 2026: पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हरिस रऊफ की द हंड्रेड लीग की नीलामी में घनघोर बेइज्जती हुई है। इस नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला है। हालांकि, पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारिक को खरीदार मिल गया।
- खेल समाचार
- 3 min read
The Hundred 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 'सुपर-8' स्टेज से ही पाकिस्तान के बोरिया बिस्तर बांधने के बाद ऐसी खबर सामने आई कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान को बुरी तरह पीटा है। जी हां, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश के पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है। पाकिस्तान टीम की लगातार खराब प्रदर्शन के बीच अब खबर आई है कि द हंड्रेड के आगामी सीजन के लिए जारी नीलामी में हारिस रऊफ के अलावा, शादाब खान को कोई खरीदार नहीं मिला है। हालांकि, उस्मान तारिक को खरीदार मिल गया।
हारिस रऊफ रहे अनसोल्ड
द हंड्रेड के आगामी सीजन की नीलामी में पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को खरीदने में किसी भी टीम ने इच्छा नहीं दिखाई। हारिस का बेस प्राइस 100,000 पाउंड था, लेकिन वह अनसोल्ड रह गए। हारिस के हालिया फॉर्म को देखते हुए किसी भी खरीदार ने उनमें दिलचस्पी नहीं जताई। वहीं, आपको बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्हें पाक स्क्वाड में मौका नहीं मिला था। रऊफ के अलावा, शादाब खान को कोई खरीदार नहीं मिला है।
उस्मान तारिक की लगी लॉटरी
एक तरफ द हंड्रेड के आगामी सीजन की नीलामी में हारिस रऊफ तगड़ा झटका लगा, तो वहीं उस्मान तारिक की चांदी ही चांदी रही। उस्मान तारिक को बर्मिंघम फीनिक्स ने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को 140,000 पाउंड में साइन किया। तारिक 2026 ऑक्शन में बिकने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी बनें।
इन खिलाड़ियों की चांदी ही चांदी
द हंड्रेड के आगामी सीजन की नीलामी में जो रूट बिकने वाले पहले खिलाड़ी बने। वेल्श फायर उन्हें 2.40 लाख पाउंड में खरीदा। वेल्श फायर ने जॉर्डन कॉक्स पर भी खूब पैसा खर्च किया। टीम ने कॉक्स को 3 लाख पाउंड में साइन किया। इसके अलावा, लंदन स्पिरिट ने जॉनी बेयरस्टो को 160,000 पाउंड में अपने साथ जोड़ा। MI लंदन ने जेम्स विंस को 1.90 लाख पाउंड में खरीदा।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 12 March 2026 at 19:52 IST