T20 वर्ल्ड कप के दौरान सूर्यकुमार यादव से क्यों नाराज हो गया था ये स्टार प्लेयर? अब कैप्टन ने मांग ली माफी; बड़ा खुलासा

Suryakumar Yadav: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शोर अब थम चुका है। टीम इंडिया चैंपियन रही। भारत ने लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम किया। इस बीच टीम के अंदरूनी फैसलों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।

Follow : Google News Icon  
Suryakumar Yadav and axar patel
प्लेइंग 11 से किया बाहर तो सूर्या से नाराज हो गया था ये स्टार खिलाड़ी | Image: X/BCCI

Suryakumar Yadav: टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया ने फाइनल मैच में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियन रही। इस जीत के साथ भारत ने तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा कर किया। टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करने के लिए कप्तान सूर्यकुमार को इस लंबे सफर में कई कड़वे फैसले भी लेने पड़े थे। 

08 मार्च को अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद अब कप्तान सूर्यकुमार ने बड़ा खुलासा किया है। सूर्यकुमार ने एक मीडिया संस्था से बात करते हुए बताया कि उपकप्तान अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया, तो वह टीम मैनेजमेंट से काफी खफा थे। उन्होंने स्वीकार किया कि बड़े मैच में एक अनुभवी खिलाड़ी को टीम से बाहर रखना सबसे मुश्किल काम था।

सुपर 8 मैच से बाहर हुए थे अक्षर पटेल

गौरतलब हा कि सुपर 8 में भारत का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ अहमदाबाद में में खेला गया था, जिसमें भारत का हार का समाना करना पड़ा था। इस मैच में टीम इंडिया महज 111 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस अहम मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था। अक्षर पटेल को बाहर रखने से उस समय आलोचना भी हुई थी। हालांकि, बाद के मैचों में अक्षर पटेल टीम में शामिल रहे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी जगह वाशिंग सुंदर को मौका मिला था।

सूर्या ने कहा मैंने उनसे माफी मांगी

टी20 के कप्तान सूर्यकुमार एक मीडिया संस्था से बात करते हुए कहा 'वह बहुत नाराज ने थे और उन्होंने होना भी चाहिए। वो एक अनुभवी खिलाड़ी है। मैंने कहा मुझसे से गलती हुई और मुझे अफसोस है, लेकिन यह फैसला टीम के हित में लिया गया था।'

Advertisement

अक्षर पटेल का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में अक्षर पटेल का अहम योगदान रहा है। 8.20 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी करते हुए अक्षर ने पूरे टूर्नामेंट 11 विकेट अपने नाम किए थे। इस दौरान इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार फील्डिंग भी की थी। वहीं, फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्षर ने 27 रन देकर 3 विकेट झटके।

ये भी पढ़ें: द्रविड़ को 'लाइफटाइम' सम्मान, तो T20 से ड्रॉप होने वाले इस स्टार क्रिकेटर को BCCI देगा 'क्रिकेटर ऑफ द ईयर' अवॉर्ड
 

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड