IND vs ZIM T20: जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा, इस धाकड़ खिलाड़ी की वापसी, टीम में 4 नए चेहरे, देखें पूरा शेड्यूल  

IND vs ZIM T20 Series: बीसीसीआई ने जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। टीम में प्रभसिमरन सिंह के अलावा, हर्ष दुबे जैसे कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। वहीं, इस टीम में फिर से एक धाकड़ खिलाड़ी की वापसी हुई है।

IND vs ZIM T20: टीम इंडिया में 4 युवा धुरंधरों की एंट्री, धाकड़ खिलाड़ी की भी हुई वापसी | Image: BCCI

IND vs ZIM T20 Series: सोमवार, 6 जून को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम का कमान श्रेयस अय्यर को दिया गया है, जबकि तिलक वर्मा को इस सीरीज के लिए उप-कप्तान बनाया गया है। भारत और जिंबाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है।

स्क्वॉड में प्रभसिमरन सिंह के अलावा, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और मयंक यादव जैसे नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। वहीं, आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से बाहर चल रहे टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी रिंकू सिंह की जिंबाब्वे दौरे में वापसी हुई है। टीम से संजू सैमसन नहीं है।

रिंकू सिंह की टीम में वापसी

जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह की वापसी हुई है। गौरतलब है कि आईपीएल 2026 के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से वो बाहर थे। अब रिंकू जिंबाब्वे में अपने बल्ले से गदर मचाते हुए दिखाई देंगे। वहीं, इस टीम में चार नए खिलाड़ियों को जगह मिली है।

जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह को शामिल किया गया है। हालांकि, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और मयंक यादव पहले भी टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, प्रभसिमरन सिंह को मौका मिला है।

संजू सैमसन का पत्ता साफ

तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किया गया है। अभी तक आयरलैंड और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वहीं, 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिली है।

इंग्लैंड सीरीज में मौजूद ये खिलाड़ी टीम में नहीं 

बता दें की टीम इंडिया टी20 सीरीज के लिए फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर है। जिंबाब्वे दौरे में टीम इंडिया से अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह का नाम नहीं है। शायद बोर्ड द्वारा इन सभी खिलाड़ियों को आराम दिया है।

July 6, 2026

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भरतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल

  • पहला टी20-23-जुलाई
  • दूसरा टी20 मैच-25-जुलाई
  • तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच-26 जुलाई
  • नोट: सभी मैच जिम्बाब्वे के हरारे मैदान पर खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने श्रीलंका के खिलाफ खेली तूफानी पारी, लगाए 10 छक्के-चौके, कर रहे टीम इंडिया में एंट्री की तैयारी?
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 6 July 2026 at 21:10 IST