अपडेटेड 30 June 2024 at 18:09 IST

किसके कहने पर 'रोबोट' स्टाइल में ट्रॉफी लेने आए रोहित शर्मा? पहले से था प्लान, VIDEO में हुआ खुलासा

ट्रॉफी कलेक्ट करने गए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा रोबोट की तरह चल रहे थे। इस अंदाज के लिए टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने रोहित शर्मा को सुझाव दिया था।

Follow :  
×

Share


Rohit Sharma and Kuldeep Yadav | Image: X/ ICC

Rohit Sharma Celebration: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारत ने साउख अफ्रीका को 7 रनों से हराकर ट्रॉफी जीत ली। ट्रॉफी जीतने के साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का 17 सालों का सूखा भी खत्म कर दिया। जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में जब रोहित शर्मा ट्रॉफी लेने गए तो कुछ अलग ही अंदाज में दिखाई दिए।

ट्रॉफी कलेक्ट करने गए टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा रोबोट की तरह चल रहे थे। फीफा वर्ल्ड कप जीतने के बाद लियोनल मेस्सी का ट्रॉफी लेने का स्टाइनल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। रोहित शर्मा का भी अंदाज कुछ हद तक ऐसा ही था लेकिन इस अंदाज में उन्होंने हल्का सा अपना टच डाला। ये टच रोहित शर्मा को टीम इंडिया के एक खास खिलाड़ी ने सुझाया था।

किसने दिया रोहित को सेलिब्रेशन आइडिया?

रोहित शर्मा को कुलदीप यादव ने ट्रॉफी सेलिब्रेशन का आइडिया दिया था। विजेता मेडल लेने के लिए कुलदीप यादव रोहित शर्मा के पास ही खड़े थे। इसी दौरान कुलदीप रोहित शर्मा को बताते दिखे कि ट्रॉफी कैसे लेना है। रोहित शर्मा ने बिल्कुल कुलदीप के बताए तरीके से तो नहीं किया लेकिन वह कुछ वैसा ही था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है।

फुटबॉल के बड़े फैन है कुलदीप

कुलदीप यादव ने जो सेलिब्रेशन रोहित शर्मा को बताया था वो लियोनेल मेसी का था। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2022 फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद मेसी कुछ इसी तरीके से स्टेज पर पहुंचे थे। कुलदीप लियोनेल मेसी और उनकी पुरानी क्लब बार्सिलोना के बड़े फैन है। वह फुटबॉल से जुड़े पोस्ट भी करते रहते हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया  ने रचा इतिहास

रोहित शर्मा दो टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 2007 में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में हुए टूर्नामेंट में विजेता रही थी। रोहित शर्मा उस टीम का भी हिस्सा थे। उस टीम में रोहित सबसे युवा भी थे। अब 17 साल बाद टीम इंडिया एक बार फिर चैंपियन बनी है। अभी रोहित भारत के ही नहीं बल्कि टी20 में दुनिया के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन हैं। 2007 का टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने एमएस धोनी की कप्तानी में जीता था तो वहीं 2024 का टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता। 

ये भी पढ़ें- जो कभी नहीं देखा वो हुआ... राहुल द्रविड़ का सेलिब्रेशन स्टाइल देख सब हुए शॉक, आपने देखा क्या VIDEO! | Republic Bharat

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 30 June 2024 at 17:47 IST