अपडेटेड 5 July 2024 at 12:26 IST
2007 अलग अहसास था, ये ज्यादा स्पेशल है… विक्ट्री परेड में भावुक हुए रोहित, कोहली ने क्या किया?
Rohit Sharma on Victory Parade: कल शाम मुंबई में हुई टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में रोहित शर्मा भावुक हो गए। देश ने टी20 वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मनाया।
Rohit Sharma on Victory Parade: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब भारत को दिलाने वाली टीम इंडिया 4 जुलाई की सुबह भारत लौटी थी। दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ नाश्ता करने के बाद टीम दिन में मुंबई पहुंची और मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक विक्ट्री परेड निकाली। इस दौरान, कप्तान रोहित शर्मा इमोशनल हो गए थे।
BCCI ने अब विक्ट्री परेड का एक वीडियो अपलोड किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीम इंडिया ओपन बस में ट्रॉफी के साथ सेलिब्रेट करती नजर आ रही है।
(image- BCCI)
विक्ट्री परेड पर क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा?
वीडियो में हिटमैन कहते हैं- “2007 अलग फीलिंग थी, हमने दिन में शुरू किया था। ये शाम में हो रहा है। मैं 2007 को नहीं भूल सकता क्योंकि वो मेरा पहला वर्ल्ड कप था। ये थोड़ा ज्यादा स्पेशल है क्योंकि मैं टीम को लीड कर रहा था। ये मेरे लिए प्राउड मूमेंट है। ये मैड होने वाला है”।
वीडियो में आगे टीम इंडिया को वर्ल्ड कप की जीत का जश्न मनाते देखा जा सकता है। विराट कोहली अपने फोन में फैंस का प्यार रिकॉर्ड कर रहे थे। वहीं सूर्यकुमार यादव ने फैंस की तरफ अपने कान किए और उनसे शोर मचाने को कहा। इसी तरह, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, सिराज, हार्दिक पांड्या समेत सभी खिलाड़ियों ने डांस करते हुए इस विक्ट्री परेड को एंजॉय किया।
“खुश हूं कि देश के लिए ट्रॉफी जीत पाया”
इस बीच, रोहित शर्मा ने कहा कि “आप लोगों का उत्साह देख सकते हैं। ये दिखाता है कि ये कितना मायने रखता है। ना केवल हमारे लिए बल्कि पूरे देश के लिए.. मैं खुश हूं कि मैं उनके लिए ये ट्रॉफी जीत पाया”।
सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की विक्ट्री परेड की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ ट्रॉफी हवा में उठाते नजर आ रहे हैं। दोनों को ऐसा करते देख लोगों ने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। कल मरीन ड्राइव से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक लोगों की भारी भीड़ देखी गई।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 July 2024 at 12:20 IST