अपडेटेड 1 July 2024 at 17:20 IST

T20 World Cup जीतने के बाद क्या है रोहित-कोहली का अगला मिशन? यहां जानें पूरा प्लान

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने देश के लिए T20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। इस कामयाबी के बाद दोनों का अगला मिशन क्या है। आइए आपको बताते हैं।

Follow :  
×

Share


T20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित-कोहली का क्या है मिशन? | Image: X

T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli), भारत (India) के दो दिग्गज खिलाड़ी, जिन्होंने पहली बार एक साथ देश के लिए ICC ट्रॉफी जीती है। इन दोनों सूरमाओं ने T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीता है।

कैरेबियाई देश बारबाडोस में शनिवार, 29 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल जीतकर भारत ने 2024 T20 वर्ल्ड कप जीता, जिसके बाद रोहित और कोहली ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी, लेकिन अब यहां सवाल ये है कि रोहित और कोहली का अगला मिशन क्या है। तो आइए आपको इन दोनों दिग्गजों का पूरा प्लान बताते हैं। 

इस खिताब पर रोहित-कोहली की नजरें

रोहित शर्मा ने यूं तो पहले भी T20 वर्ल्ड कप जीता हुआ है, लेकिन अब बतौर कप्तान उनके खाते में एक ICC खिताब है। वहीं विराट कोहली की बात करें तो वो 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं और अब दोनों ने पहली बार एक साथ ICC खिताब जीता है। T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीतने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने T20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया, क्योंकि दोनों दिग्गजों का फोकस अब ICC चैंपियंस ट्रॉफी पर है, जो अगले साल होने वाली है।

50 ओवर फॉर्मेट वाली 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है, जो एक मसला हो सकता है, हालांकि BCCI की ओर से ICC के साथ मिलकर इसे सुलझा लिया जाएगा। ऐसे में भारत का फोकस सिर्फ और सिर्फ इस ट्रॉफी को जीतने पर है, जिसमें कोहली और रोहित का बड़ा रोल रहेगा। इन दोनों खिलाड़ियों ने इसी को ध्यान में रखते हुए संन्यास लिया है। 

रोहित ने संन्यास के बाद किया था जिक्र

रोहित शर्मा ने T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद संन्यास का ऐलान किया था और इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान रोहित ने कहा था कि उन्होंने सोचा नहीं था कि वो T20 इंटरनेशनल से संन्यास लेंगे, लेकिन स्थिति ऐसी आ गई और उन्हें लगा कि उनके लिए ये सही समय है। 

इसमें कोई दोराय नहीं है कि इस उम्र में तीनों फॉर्मेट में खेलना मुश्किल होता है। रोहित शर्मा 37 साल, जबकि कोहली 35 साल के हो गए हैं, लेकिन दोनों का फिटनेस जबरदस्त है। बावजूद इसके तीनों फॉर्मेट में खेलना रिस्की होता है। चोट लगने का डर रहता है।

बता दें कि भारत ने आखिरी बार एमएस धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। 2013 में भारत ने इंग्लैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। वहीं भारत ने आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप भी धोनी की कप्तानी में जीता था। 2011 में भारत श्रीलंका को हराकर विश्व चैंपियन बना था। रोहित (Rohit) ने अपनी कप्तानी भारत को इससे पहले एशिया कप जितवाया है, लेकिन पिछले साल वो वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) जीतने से चूक गए थे, लेकिन अब टीम ने वेस्टइंडीज (West Indies) में T20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीता है। भारत (India) और रोहित (Rohit) की इस कामयाबी से पूरा देश खुशी से झूम रहा है, लेकिन एक बात ने भारतीय फैंस (Indian Fans) को निराश किया है, क्योंकि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट (T20 International Cricket) से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 

BCCI सचिव जय शाह भी ये स्पष्ट कर चुके हैं चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित, कोहली और जडेजा जैसे सीनियर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। यानि रोहित की कप्तानी में ही भारत 2025 चैंपियंस ट्रॉफी खेलेगा। दरअसल जय शाह चाहते हैं कि भारत तीनों फॉर्मेट (ODI, टेस्ट, T20I) में वर्ल्ड चैंपियन जीते। बता दें कि रोहित और कोहली के साथ रवींद्र जडेजा ने भी T20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 

ये भी पढ़ें- 'कंधों पर बेटी, पीछे खड़ा देश…', भारत के विश्व विजेता बनने पर रोहित की मां का इमोशनल पोस्ट

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 1 July 2024 at 17:20 IST