अमेरिकी धरती पर गूंजा भारतीय राष्ट्रगान, हजारों भारतीय फैंस ने खिलाड़ियों संग गाया 'जन गण मन'- VIDEO
भारत-पाकिस्तान का मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच शुरु होने से पहले अमेरिकी धरती पर गाया गया भारतीय राष्ट्रगान।
- खेल समाचार
- 2 min read
IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे रोमांचक मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क के नासाऊ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। हालांकि बारिश बीच-बीच में मैच में खलल डाल रही है। जिसके कारण मैच शुरु होने में भी लेट हुआ और अब बारिश के कारण ही मैच फिर से रूक गया है।
भारत-पाकिस्तान का मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले से पहले जब टॉस के बाद दोनों टीम के खिलाड़ी स्टेडियम पर अपने-अपने देश का राष्ट्रगान गाने आए तो मैदान पर एक अलग ही समां देखने को मिला। अमेरिका की धरती पर पहली बार भारतीय राष्ट्रगान बजा जिसको सुनने के बाद फैंस का दिल और आंखे दोनों भर आईं।
अमेरिकी धरती पर गूंजा भारतीय राष्ट्रगान
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रगान गाना गाया। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ मैदान में मौजूद भारतीय फैंस ने भी सुर में सुर मिलाया। ये पहला मौका था जब अमेरिकी धरती पर टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबला खेल रही है।
बारिश ने मैच में डाला खलल
मैच शुरु होने से पहले ही बारिश ने खेल में खलल डाल दिया। डिसके चलते पहले तो टॉस में देरी हुई उसके बाद मैच शुरु होने में भी तय समय से ज्यादा का समय लगा। मैच शुरु हुआ टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और साथी बल्लेबाज विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए। अभी एक ही ओवर का खेल हो पाया था कि फिर से बारिश होने लगी।
पाकिस्तान ने जीता टॉस
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने एक ओवर का खेल खत्म होते हुए बिना विकेट गंवाए 8 रन बना लिए है। कप्तान रोहित शर्मा ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर पहले ही ओवर में एक शानदार छक्का जड़ दिया। पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बस एक बदलाव किया कि आजम खान को हटाया गया। वहीं टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Published By : Shubhamvada Pandey
पब्लिश्ड 9 June 2024 at 21:30 IST