अपडेटेड 8 June 2024 at 15:59 IST

भारत को लग सकता है बड़ा झटका, रोहित शर्मा चोटिल, पाक के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? जानें डिटेल

भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 09 जून को न्यूयॉर्क के नसाउ स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को अंगूठे में चोट आ गई है।

Follow :  
×

Share


Rohit Sharma | Image: BCCI

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी राइवलरी भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में खेलेंगे या नहीं अब ये बड़ा सवाल हो गया है।

भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 09 जून को न्यूयॉर्क के नसाउ स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। रोहित शर्मा को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले चोट आ गई है। ऐसे में ये सवाल उठता है कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा खेलेगें या नहीं?

आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा को आई थी चोट 

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होगा। भारत का पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ था जिसमें 'हिटमैन' रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे। उनके दाहिने बाजू पर जोशुआ लिटिल की गेंद लगी थी। दर्द से परेशान रोहित ने कुछ ही देर बाद रिटायर हर्ट होने का फैसला किया। अब एक बार फिर रोहित शर्मा को चोट लगी है।

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भी चोटिल हुए रोहित 

रोहित शर्मा ने अब अपना अंगूठा चोटिल कर लिया है। भारतीय कप्तान को यह चोट नेट्स पर लगी। वह जब नेट पर श्रीलंकाई थ्रोडाउन विशेषज्ञ नुवान के खिलाफ अभ्यास कर रहे थे, तभी गेंद अजीब तरीके से उछली और उनके हाथ में जा लगी। रोहित दर्द से कराह उठे। इसके बाद तुरंत फिजियो ने आकर चेक किया। रोहित ने इसके बाद कुछ देर दूसरे छोर से बैटिंग की और फिर नेट्स से बाहर चले गए।

BCCI ने नहीं दिया कोई अपडेट

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की इस चोट पर BCCI की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है। भारतीय फैंस ये उम्मीद करेंगे कि रोहित की चोट ज्यादा सीरियस ना हो। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का मुकाबला काफी अहम है। यह मैच न्यूयॉर्क को नासाउ काउंटी स्टेडियम पर खेला जाएगा। पिच पूरी तरह तेज गेंदबाजों के फेवर में रहेगी। ऐसे में टीम को रोहित शर्मा जैसे अनुभवी बल्लेबाज की जरूरत है जो परिस्थिति को संभाल सके।

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: मुश्किल पिच पर भारत-पाक के बीच टक्कर, ऐसे तैयारी कर रही टीम इंडिया - Republic Bharat
 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 8 June 2024 at 15:54 IST