अपडेटेड 18 February 2026 at 20:20 IST
T20 World Cup 2026: पहले मुकाबले में ही टीम इंडिया की कड़ी टक्कर, सबसे मजबूत इस टीम से होगी भिड़ंत, जानें सुपर-8 का पूरा शेड्यूल
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के लिए अब टीमें तय हो चुकी हैं। आज पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर सुपर 8 में एंट्री कर लिया है। आइए सुपर 8 का पूरा शेड्यूल जान लेते हैं। भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाला है।
T20 World Cup 2026 Super 8 Qualified Teams: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सुपर 8 की सभी टीमें पक्की हो चुकी हैं। वहीं, पाकिस्तान ने बुधवार, 18 फरवरी को नामीबिया को हराकर अंतिम 8 में जगह पक्की कर ली है। पाकिस्तान के मैच जीतते ही सुपर-8 चरण में ग्रुप-1 और ग्रुप-2, दोनों ग्रुप की तस्वीर साफ हो गई है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के साथ-साथ साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान ने सुपर 8 में जगह बना ली है। अब हर मुकाबला सेमीफाइनल की दिशा तय करेगा। फिलहाल, इन सभी 8 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। आइए भारत के सुपर 8 के सभी मैच के बारे में जानते हैं।
सुपर 8 में होंगे दो ग्रुप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 में दो ग्रुप है। पहले ग्रुप में भारत, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे मौजूद हैं। वहीं ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान मौजूद हैं। अब सुपर 8 का हर मुकाबला सेमीफाइनल की दिशा तय करेगा।
21 फरवरी से सुपर 8 का मुकाबला
सुपर 8 के मुकाबले 21 फरवरी से खेले जाएंगे। सुपर 8 में सभी टीमें हर ग्रुप में तीन-तीन मैच खेलेगी। एक टीम अपने ग्रुप में सभी टीमों से एक-एक बार भिड़ेगी। सुपर 8 में टॉप पर रहने वाली दो टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 4 और 5 मार्च को दोनों सेमीफाइनल और 8 मार्च को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा।
भारत के सुपर 8 में मुकाबला कब-कब है?
भारत अपने अभियान की शुरुआत 22 फरवरी से करेगा। भारत अपना पहला सुपर 8 मैच दक्षिण अफ्रीका से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे खेलेगा। दूसरा मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा। तीसरा सुपर-8 मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला जाएगा।
सुपर 8 राउंड का पूरा शेड्यूल
- 21 फरवरी-न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, कोलंबो
- 22 फरवरी-इंग्लैंड vs श्रीलंका, पल्लीकेले
- 22 फरवरी-भारत vs साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद
- 23 फरवरी-जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज, मुंबई
- 24 फरवरी-इंग्लैंड vs पाकिस्तान, पल्लीकेले
- 25 फरवरी-न्यूजीलैंड vs श्रीलंका, कोलंबो
- 26 फरवरी-वेस्टइंडीज vs साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद
- 26 फरवरी-भारत vs जिम्बाब्वे, चेन्नई
- 27 फरवरी-इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड, कोलंबो
- 28 फरवरी-श्रीलंका vs पाकिस्तान, पल्लीकेले
- 1 मार्च-जिम्बाब्वे vs साउथ अफ्रीका, दिल्ली
- 1 मार्च-भारत vs वेस्टइंडीज, कोलकाता
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 18 February 2026 at 20:00 IST