अपडेटेड 18 February 2026 at 18:38 IST

PAK vs NAM T20 World Cup: पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर 8 में पहुंचा, क्या भारत से सुपर 8 में होगी भिड़ंत?

PAK vs NAM T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 35वां मैच पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच खेला गया। इस मैच को पाकिस्तान ने आसानी से 102 रन से जीत लिया है। इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम सुपर 8 में पहुंच गई है।

Follow : Google News Icon  
PAK vs NAM T20 World Cup
पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर 8 में पहुंचा | Image: Social media

PAK vs NAM T20 World Cup:  बुधवार, 18 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 35वां मैच पाकिस्तान बनाम नामीबिया के बीच मैच खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलाम आली आगा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया।

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम 17.3 ओवर में महज 97 रन पर ऑलआउट हो गई और पाकिस्तान ने इस मैच को आसानी से 102 रन के बड़े अंतर से जीत लिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान सुपर 8 में पहुंच गया है। मैच में साहिबजादा फरहान ने शानदार शतकीय पारी खेली। 

साहिबजादा फरहान ने शतकीय पारी खेली

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की तरफ से साहिबजादा फरहान ने शानदार नाबाद 100 रन की पारी खेली। उन्होंने 58 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 100 रन बनाए, जिसके दम पर पाकिस्तान ने 199 का स्कोर खड़ा किया। फरहान के अलावा, सलमान आगा 38 रन और शादाब खान ने नाबाद 36 रन की पारी खेली।

सुपर 8 में पहुंचा पाकिस्तान

पाकिस्तान बनाम नामीबिया में जीत के बाद पाकिस्तान सुपर 8 में पहुंचा गया है। अब पाकिस्तान सुपर 8 के ग्रुप 2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ पहुंच गया है। वहीं, ग्रुप 1 में भारत, दक्षिण अफ्रीका, जिंबाम्बे और वेस्टइंडीज पहले ही सुपर 8 में पहुंच चुके हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुपर 8 में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत नहीं होगी, क्योंकि दोनों अलग-अलग ग्रुप में हैं। 

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 18 February 2026 at 18:30 IST