अपडेटेड 25 November 2025 at 20:13 IST
T20 World Cup 2026 Full Schedule: 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, इंडिया में 5 तो श्रीलंका में 3 वेन्यू पर होंगे मैच; शेड्यूल जारी
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान आज यानी मंगलवार, 25 नवंबर को होगा गया है। 15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान का मैच। इस साल वर्ल्ड कप में 20 टीमें खेलने वाली हैं। 8 मार्च को अहमदाबाद या कोलंबो में फाइनल खेला जाएगा।
T20 World Cup 2026 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान आज यानी मंगलवार, 25 नवंबर को होगा गया है। इस साल यह वर्ल्ड कप फरवरी-मार्च में डिफेंडिंग चैंपियन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। इस पूरे टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। इसमें भारत के अलावा, पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया के अलावा, नीदरलैंड, इटली, जिम्बाब्वे, नामीबिया, नेपाल, ओमान और यूएई जैसे देश शामिल हैं।
15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान का मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएग। इसके अलावा भारत का मैच, 7 फरवरी को USA से मुंबई में, 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली में और 18 फरवरी को नीदरलैंड से अहमदाबाद में मैच खेला जाएगा। पिछली बार (2024 ) में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने का वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।
15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैच की लिस्ट जारी हो चुकी है। आपको बता दें कि 15 फरवरी को भारत बनाम पाकिस्तान का मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएग। इसके अलावा भारत का मैच, 7 फरवरी को USA से मुंबई में, 12 फरवरी को नामीबिया से दिल्ली में और 18 फरवरी को नीदरलैंड से अहमदाबाद में मैच खेला जाएगा। वही, फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद या कोलंबो में खेला जाएगा।
कहां देख सकते हैं लाइव मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, और स्टार स्पोर्ट्स 3 के अलावा आप जियोहोस्टस्टार पर भी देख सकते हैं।
इंडिया और श्रीलंका के इन ग्राउन्ड में खेलेंगे जाएंगे मैच
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच के लिए भारत में कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद और मुंबई को शॉर्टलिस्ट किया गया है। वहीं श्रीलंका के तीन ग्राउन्ड कैंडी, और दो कोलंबो में स्थित क्रिकेट ग्राउन्ड को शॉर्टलिस्ट किया।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 25 November 2025 at 19:51 IST