अपडेटेड 2 March 2026 at 23:49 IST
T20 WC: ‘अभिषेक शर्मा की फॉर्म चिंताजनक’, इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल से पहले इस पूर्व क्रिकेटर ने युवा बल्लेबाज पर उठाए सवाल
T20 World Cup 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को वानखेड़े में सेमीफाइनल खेला जाएगा। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने अभिषेक शर्मा की बैटिंग टेक्वनिक में सुधार की सलाह दी है।
T20 World Cup 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस महामुकाबले से पहले पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने टीम इंडिया की कुछ अहम चिंताओं पर खुलकर बात की, जिसमें उन्होंने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म को चिंता जताई है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव से बड़ी पारी की उम्मीद की है।
क्या अभिषेक शर्मा को बदलना चाहिए अपने खेल का तरीका?
इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के हालिया प्रदर्शन पर चिंता जताई। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले मैच में अभिषेक 11 गेंदों में केवल 10 रन ही बना सके थे। इरफान ने इस पर चर्चा करते हुए कहा,
‘अभिषेक का पिछला घुटना शॉट खेलते समय बहुत ज्यादा मुड़ रहा है, जिससे उनका वजन पीछे (Backfoot) की ओर जा रहा है। उन्हें फ्रंट फुट पर ज्यादा वजन डालना चाहिए, जो उनकी नेचुरल बल्लेबाजी के लिए बेहतर होगा।’
बता दें, जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद से अभिषेक बड़ी पारी खेलने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।
बड़ी टीमों के खिलाफ दिखाना होगा दम
टीम इंडिया के लिए टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा 231 रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव पर भी इरफान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सूर्या को अपनी छोटी पारियों को बड़े स्कोर में तब्दील करना होगा। हालांकि सूर्या ने यूएसए के खिलाफ नाबाद 84 रन बनाए थे, लेकिन इरफान का मानना है कि इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ उनका क्रीज पर टिकना भारत की जीत के लिए जरूरी है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत
भारत ने सेमीफाइनल का टिकट वेस्टइंडीज के खिलाफ एक शानदार रन-चेज के बाद हासिल किया। जहां भारत ने संजू सैमसन के नाबाद 97 रन की पारी के दम पर सेमीफाइनल में पहुंच सकी। इसमें वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का स्कोर खड़ा किया, इसके बाद संजू सैमसन की यादगार पारी की बदौलत भारत ने 4 बॉल रहते पांच विकेट से जीत लिया।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 2 March 2026 at 23:35 IST