अपडेटेड 2 March 2026 at 19:56 IST

Delhi Metro Timing on Holi: होली पर दिल्ली मेट्रो ने बदली टाइमिंग, नमो भारत का बदला समय, जानिए पूरा शेड्यूल

Delhi Metro Timing on Holi: होली 2026 के अवसर पर यानी 4 मार्च के दिन दिल्ली मेट्रो दोपहर 2:30 बजे और नमो भारत ट्रेन शाम 5:00 बजे से अपनी सेवाएं शुरू करेंगी। यात्रियों को नए टाइम टेबल के अनुसार यात्रा प्लान करने की सलाह दी गई है।

Follow : Google News Icon  
Delhi Metro Namo Bharat Timing on Holi
Delhi Metro Namo Bharat Timing on Holi | Image: ANI

Delhi Metro Timing on Holi: होली के अवसर पर दिल्ली-NCR में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। यदि आप 4 मार्च 2026 यानी बुधवार को होली के दिन मेट्रो या नमो भारत (RRTS) से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो नए शेड्यूल को ध्यान में रखना बेहद जरूरी है। RRTS और DMRC दोनों ने साफ किया है कि त्योहार के दिन सुबह के समय सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

दिल्ली मेट्रो यानी DMRC का शेड्यूल

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के अनुसार, होली के दिन एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों पर सेवाएं दोपहर तक स्थगित रहेंगी। वहीं, सेवा शुरू होने का समय दोपहर 2:30 बजे रखा गया है। इस दिन सभी टर्मिनल स्टेशनों से पहली ट्रेन दोपहर 2:30 बजे चलेगी, जिसके बाद सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

नमो भारत और मेरठ मेट्रो का शेड्यूल

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत (RRTS) और मेरठ मेट्रो के परिचालन समय में भी खास बदलाव किया गया है। इसके अनुसार, होली के अवसर पर  सेवाएं शाम 5 बजे से आरंभ होकर रात्रि 10 बजे तक संचालित होंगी। वहीं,  सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे त्योहार के दिन अपनी यात्रा की योजना इसी टाइम टेबल के मुताबिक बनाएं।

सामान्य दिनों का समय 

हालांकि बता दें, प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को साफ करते हुए बताया है कि सामान्य दिनों में नमो भारत और मेरठ मेट्रो सेवाएं हर रोज सोमवार से लेकर रविवार तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक नियमित रूप से संचालित होती हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे होली के दिन अपनी यात्रा की योजना दोपहर 2:30 (दिल्ली मेट्रो के लिए) और शाम 5:00 बजे (नमो भारत के लिए) के बाद के समय के अनुसार ही बनाएं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aadhaar Card for Children: कैसे बनवाएं 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड? जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
 

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 2 March 2026 at 19:56 IST