अपडेटेड 14 February 2026 at 00:01 IST

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए कोलंबो पहुंची टीम इंडिया, ढोल पर अर्शदीप सिंह करने लगे डांस, वीडियो वायरल

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच के लिए टीम इंडिया कोलंबो पहुंची। एयरपोर्ट पर अर्शदीप सिंह ने ढोल की थाप पर डांस कर फैंस का दिल जीत लिया। उनका यह मस्ती भरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


Arshdeep Singh dance video viral | Image: ANI

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान के खिलाफ ICC T20 वर्ल्ड कप मैच रविवार यानी 15 फरवरी को खेला जाना है। इससे पहले टीम इंडिया कोलंबो पहुंच गई है। एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। लेकिन, मेन इन ब्लू के श्रीलंका पहुंचने पर एक ऐसा दृष्य सामने आया, जिसने सभी के लिए 'रील' मोमेंट बना दिया। जैसे ही स्थानीय कलाकारों ने ढोल बजाना शुरू किया, अर्शदीप खुद को रोक नहीं पाए और वहीं डांस करने लगे। उनका यह मस्ती भरा वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

अर्शदीप करने लगे भांगड़ा

एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के अलग-अलग रंग देखने को मिले। एक तरफ हेड कोच गौतम गंभीर अपने चिर-परिचित गंभीर अंदाज में नजर आए, मानो वे किसी बड़े मिशन पर निकले हों। दूसरी तरफ, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने फंकी हेयरस्टाइल और स्वैग के साथ चलते दिखे, उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिरा शर्मा भी नजर आईं। लेकिन महफिल तो अर्शदीप सिंह ने लूटी, जिन्होंने ढोल की थाप पर झूमकर यह संकेत दे दिया कि टीम पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों का दबदबा

मैदान के बाहर अर्शदीप का डांस तो चर्चा में है ही, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि रविवार को वे अपनी गेंदों की धुन पर पाकिस्तानी बल्लेबाजों को नचाएंगे। अर्शदीप का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है; उन्होंने 4 मैचों में 17.57 की औसत से 7 विकेट चटकाए हैं। 

वहीं, जसप्रीत बुमराह की रफ्तार और अर्शदीप की स्विंग पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी। हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड भी पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन रहा है, उन्होंने 25 विकेट लेने के साथ-साथ बल्ले से भी रन बनाए हैं।

बल्लेबाजी में तिलक वर्मा और ईशान किशन से उम्मीदें

विराट कोहली की गैरमौजूदगी में नंबर 3 पर तिलक वर्मा से काफी उम्मीदें हैं। तिलक का पाकिस्तान के खिलाफ औसत 130.00 का है, जिसमें एशिया कप फाइनल की वह ऐतिहासिक 69* रनों की पारी भी शामिल है। वहीं, ईशान किशन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पावरप्ले में पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेलना चाहेंगे। 

इसके अलावा अभिषेक शर्मा की वापसी पर भी सबकी नजरें टिकी हैं। श्रीलंका की स्पिन-फ्रेंडली पिचों पर वरुण चक्रवर्ती भारत के 'ट्रम्प कार्ड' साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  T20 World Cup 2026 : भारतीय गेंदबाजों के आगे नामीबिया ने किया सरेंडर, भारत 93 रन से जीता, ईशान-हार्दिक ने खेली तूफानी पारी

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 February 2026 at 00:01 IST