अपडेटेड 23 February 2026 at 16:46 IST

दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद भारत के सेमीफाइनल का रास्ता अब कितना मुश्किल? समझिए पूरा समीकरण

T20 World Cup 2026: सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद भी टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना अभी भी जीवंत है। भारत को आगे अब दोनों मैच जीतने होंगे। आइए जान लेते हैं कैसे भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है।

Follow :  
×

Share


भारत के सेमीफाइनल का रास्ता अब कितना मुश्किल? समझिए पूरा समीकरण | Image: X/BCCI

T20 World Cup 2026: रविवार, 22 फरवरी को टी2 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच खेला गया। इस मैच में भारत को 76 रन के बड़े अंतर से हार का समाना करना पड़ा। 

डिफेंडिंग चैंपियन को मिली हार किसी बड़े झटके से कम नहीं है, हालांकि इस हार के बाद भी भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना खत्म नहीं हुई है। अगर भारत सावधानी से आगे बढ़ता है, तो सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। भारत पहले मैच में हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, आइए पूरा गणित समझते हैं।

भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण

दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद भारत को अब सुपर 8 में वेस्टइंडीज और जिंबाब्वे के खिलाफ मैच खेलने उतरना है। मैन इन ब्लू को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में इन दोनों मैच को जितना होगा। इन दोनों मैचों में भारत को जीतने के साथ-साथ बड़े अंतर से विरोधी टीम को हराना होगा। 

अगर भारत दोनों मैच जीत जाता है, तो उसके बाद भारत के पास 4 अंक हो जाएंगे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका अगले अपने दोनों मुकाबले जीत जाता है, तो उसके पास 6 अंक हो जाएंगे। ऐसे में दोनों सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं। अगर भारत एक भी मैच हारता है, तो वर्ल्ड कप से बाहर हो सकता है।

वेस्टइंडीज बिगाड़ सकता है खेला

सुपर 8 में वेस्टइंडीज खेला बिगाड़ सकता है। अगर वेस्टइंडीज से दक्षिण अफ्रीका हार जाती है, और भारत दोनों मैच जीत लेता है, तो साउथ अफ्रीका और भारत के पर 4-4 अंक बराबर होंगे। वहीं, वेस्टइंडीज जिंबाम्बे को हरा देता है, तो उसके पास भी 4 अंक हो जाएंगे। ऐसे में तीनों टीमों की रन रेट देखा जाएगा। जिस टीम की रन रेट ठीक रहेगी वो आगे जाएगी। ऐसे में अब देखना है आगे क्या होता है।

सुपर-8 में भारत का शेड्यूल

22 फरवरी-भारत vs साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद (भारत 76 से हारा)
26 फरवरी-भारत vs जिम्बाब्वे, चेन्नई
1 मार्च-भारत vs वेस्टइंडीज, कोलकाता

ये भी पढ़ें: IND vs SA Super-8 Tickets: सुपर-8 में भारत और दक्षिण अफ्रीका का रोचक मुकाबला देखना चाहते हैं? एक क्लिक में यहां से खरीदें टिकट

 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 23 February 2026 at 16:46 IST