अपडेटेड 20 February 2026 at 23:41 IST
IND vs SA Super-8 Tickets: सुपर-8 में भारत और दक्षिण अफ्रीका का रोचक मुकाबला देखना चाहते हैं? एक क्लिक में यहां से खरीदें टिकट
Super 8 Match Tickets: शनिवार, 21 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 के मुकाबले खेले जाएंगे। भारत का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में खेला जाएगा। आइए जानते हैं भारत के सभी सुपर 8 मुकाबले का टिकट कहां से और कैसे खरीद सकते हैं।
- खेल समाचार
- 2 min read

How To By Super 8 Match Tickets: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 की तस्वीर एकदम साफ है। सुपर 8 में 8 टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटी गई हैं, जो एक-दूसरे से 3-3 मुकाबले खेलेंगी। सुपर 8 के ग्रुप-1 में भारत, जिंबाब्वे, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज हैं। वहीं, ग्रुप-2 में पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड मौजूद हैं।
सुपर-8 के मुकाबलों की शुरुआत शनिवार, 21 फरवरी से होने वाली है। टीम इंडिया अपना पहला मैच रविवार, 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलने वाली है। वहीं, दूसरा चेन्नई और तीसरा कोलकाता में खेलेगी। ऐसे में अगर आप भी भारत के तीनों सुपर-8 के मैच का टिकट खरीदना चाहते हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे आसानी से खरीद सकते हैं।
सुपर-8 में भारत का शेड्यूल
टी20 विश्व कप 2026 में विजयरथ पर सवार टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया। भारत सुपर 8 में तीन मैच खेलेगा। पहल -22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से, दूसरा-26 फरवरी को जिम्बाब्वे से और तीसरा 1 मार्च को वेस्टइंडीज के साथ खेलेगा।
- 22 फरवरी-भारत vs साउथ अफ्रीका, अहमदाबाद
- 26 फरवरी-भारत vs जिम्बाब्वे, चेन्नई
- 1 मार्च-भारत vs वेस्टइंडीज, कोलकाता
भारत के सुपर 8 मैच का टिकट कहां से खरीदें?
टी20 विश्व कप 2026 में भारत के होने वाले सभी सुपर 8 मुकाबले का टिकट आप आसानी से Bookmyshow से खरीद सकते हैं। भारत के सुपर 8 मुकाबले के लिए Bookmyshow आधिकारिक टिकट स्पॉन्सर है। यहां से आप भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका से लेकर जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होने वाले मैच का भी टिकट खरीद सकते हैं।
Advertisement
भारत के सुपर 8 मैच का टिकट कैसे खरीदें?
- भारत के सुपर 8 मैच का टिकट खरीदने के लिए सबसे पहले Bookmyshow को ओपन करके लॉगिंग कर लीजिए।
- अब स्पोर्ट्स सेक्शन को सिलेक्ट करके सीधे वेन्यू (अहमदाबाद, चेन्नई और कोलकाता) शेड्यूल देखें।
- इसके बाद आपको भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और जिम्बाब्वे सुपर-8 का मैच को चुने।
- अब आपको बुक टिकट कर क्लिक करना होगा, जहां अपनी जानकारी भरकर आसानी से टिकट खरीद सकते हैं।
- अब आपको बुक टिकट कर क्लिक करना होगा, जहां अपनी जानकारी भरकर आसानी से टिकट खरीद सकते हैं।
- पेमेंट करते ही कुछ समय बाद टिकट का क्यूआर कोड जनरेट हो जाएगा।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 20 February 2026 at 23:38 IST