अपडेटेड 15 February 2026 at 00:01 IST
T20 World Cup 2026: IND vs PAK मैच से पहले SKY ने की पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक की नकल, VIDEO वायरल
T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तानी स्पिनर की नकल करते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस खूब मजे ले रहे हैं।
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में भारत-पाकिस्तान के बीच अहम मुकाबले से पहले गंभीर माहौल के बीच सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तानी स्पिनर की नकल करते हुए दिख रहे हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस खूब मजे ले रहे हैं, और खूब शेयर कर रहे हैं।
अभ्यास सत्र के दौरान उतार दी हूबहू नकल
भारत-पाक के हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पूरी तरह रंग जमा दिया। उन्होंने पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के अनोखे गेंदबाजी एक्शन की हूबहू नकल उतार दी, जिसे देख साथी खिलाड़ी ठहाके मार कर हंसने लगे।
तारिक का गेंदबाजी एक्शन कॉपी
दरअसल, उस्मान तारिक अपने रन-अप के बीच में रुकने वाले खास अंदाज के लिए चर्चा में रहे हैं, और भारतीय कप्तान सूर्या ने उसी स्टाइल को पूरी शिद्दत से कॉपी किया। उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी करते हुए ठीक उसी तरह बीच में ठहराव लिया, जैसा तारिक मैचों में करते हैं। इसके बाद तिलक वर्मा को उन्होंने गेंदबाजी की, जिसे देख सभी लोटपोट हो गए। कप्तान का यह मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं।
सूर्या ने अपने अंदाज में दिया जवाब
इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने कोलंबो में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस्मान तारिक की चुनौती के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब अपने अदाज में दिया था। उन्होंने कहा, ‘अगर परीक्षा में पाठ्यक्रम से बाहर का कोई प्रश्न आता है, तो उसे छोड़ नहीं देना चाहिए. उसका उत्तर देने का प्रयास करना चाहिए. हम भी यही करने की कोशिश करेंगे।’ सूर्यकुमार के इस चुटीले जवाब को सुनकर वहां मौजूद मीडियाकर्मी हंसने लगे और सहमति में सिर हिलाने लगे।
उस्मान तारिक को बताया ट्रंप कार्ड
मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान आगा ने उस्मान तारिक को अपनी टीम का ट्रंप कार्ड बताया है। उन्होंने तारिक को लेकर कहा, 'आप सबने उस्मान तारिक को बड़ा नाम बना दिया है। हमारे लिए सभी 15 खिलाड़ी महत्वपूर्ण हैं। वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। आप निश्चित रूप से कह सकते हैं कि वह हमारे लिए ट्रंप कार्ड हैं।’ ऐसे में अब फैसला कल के मुकाबले पर टीका रहेगा कि उस्मान कैसा प्रदर्शन करते हैं और उनका यूनिक एक्शन सिर्फ हो-हल्ला है, या फिर कोई विकेट टेकिंग स्टाइल।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 February 2026 at 00:01 IST